EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
30 नवम्बर 2019

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने टैंक भेदी दो स्‍पाइक मिसाइलों का सफल परीक्षण किया

भारतीय सेना ने 29 नवम्बर को लम्‍बी दूरी तक मार कर सकने वाली टैंक भेदी दो स्‍पाइक मिसाइलों (ATGM) का सफल परीक्षण किया. यह परीक्षण सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की उपस्थिति में मध्य प्रदेश के महू में किया गया.

इन मिसाइलों को हाल ही में इस्राइल से खरीदा गया था. इस परीक्षण के साथ है भारत स्पाइक मिसाइल को अपने सुरक्षा बलों में शामिल करने वाला 33वां देश बन गया है. स्‍पाइक मिसाइल को इज़राइल के राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम द्वारा विकसित और डिज़ाइन किया गया है.

स्‍पाइक चौथी पीढ़ी की मिसाइल है जो चार किलोमीटर तक लक्ष्‍य को सटीकता से भेद सकती है. यह मिसाइल हवा में ही लक्ष्य बदलने की क्षमता रखती है.

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति भारत की यात्रा पर

श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति गोठाभय राजपक्ष 28 से 30 नवम्बर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं. 21 नवम्बर को राष्‍ट्रपति निर्वाचित होने के बाद राजपक्ष की यह पहली विदेश यात्रा है. श्रीलंकाई राष्ट्रपति की भारत यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर हो रही हैं.

इस यात्रा के क्रम में श्रीलांकाई राष्‍ट्रपति गोठाभय राजपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की. इस वार्ता में दोनों नेताओं ने अनेक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया. वार्ता में आपसी सुरक्षा के लिए और आतंकवाद के विरूद्ध सहयोग को और मजबूत करने पर विस्‍तार से चर्चा हुई.

भारत ने इस वार्ता में आतंकवाद से निपटने के लिए श्रीलंका को पांच करोड़ (50 मिलियन) डॉलर की ऋण सुविधा देने का प्रस्ताव किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मजबूत श्रीलंका न सिर्फ भारत के हित में है बल्कि इसमें समूचे हिंद महासागर क्षेत्र की भलाई है.


47वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का आयोजन लखनऊ में किया गया

47वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस (AIPSC) का आयोजन 28-29 नवम्बर को लखनऊ में किया गया. इसका उद्घाटन पुडुचेरी की उप-राज्यपाल और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने किया था. इससे पहले लखनऊ में इस कांग्रेस का आयोजन 1997 में किया गया था.

गृहमंत्रालय तथा पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो के सहयोग से उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया. पुलिस के अलावा सीबीआई, सीआरपीएफ और बीएसएफ सहित केन्द्रीय एजेंसियां तथा शिक्षाविद और फॉरेंसिक विशेषज्ञ ने भी इसमें हिस्सा लिया.

कांग्रेस के लिए जिन विषयों का चयन किया गया था, उनमें पोलिसिंग में सुधार, क्षेत्र में जाने पर पेश आने वाली चुनौतियां, आवश्यक उपाय, फोरेंसिक साइंस, संसाधन उन्नयन और जांच में उनका प्रभावी उपयोग, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा शामिल है. आतंकवाद और कट्टरपंथ से निपटने में सोशल मीडिया की भूमिका पर भी कांग्रेस में चर्चा की गयी.


50वां IIFI गोआ में आयोजित किया गया, फिल्‍म ‘पार्टिकल्‍स’ को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का पुरस्‍कार

50वां भारतीय अन्‍तर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह (International Film Festival of India- IIFI) का आयोजन 20 से 28 नवंबर 2019 तक गोआ के पणजी में किया गया था. इस वर्ष आयोजन का विषय एक भारत श्रेष्‍ठ भारत था. इस समारोह में 76 देशों से दस हजार से अधिक फिल्‍म प्रतिनिधियों के लिए 300 फिल्‍मों का प्रदर्शन किया गया.

इस वर्ष भारतीय अन्‍तर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह (IIFI) की स्‍वर्ण जयंती वर्ष के रूप में आयोजित किया गया था. 1952 में अपनी स्‍थापना के बाद से 50वां वर्ष होने के नाते स्‍वर्ण जयंती मनाई गयी.

IIFI एशिया का सबसे बड़ा और भारत का सबसे प्रतिष्ठित महोत्सव है. यह एशिया में आयोजित होने वाला पहला अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव भी है.

50वें IIFI का भव्‍य समापन समारोह पणजी के डॉक्‍टर एसपी मुखर्जी इंडोर स्‍टेडियम में आयोजित किया गया था. समापन समारोह में IIFI को ICFT- यूनेस्‍को फेलिनी पदक प्रदान किया गया. महोत्सव का समापन ‘मारगे एण्‍ड हर मदर फिल्म’ के प्रदर्शन के साथ हुआ. विश्व के जाने-माने निर्देशक ईरान के मास्टर मोहसेन मख्मलबफ ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. इस फिल्म में इटली के वास्तविक जीवन को दिखाया गया है.

समापन समारोह के मौके पर कई फिल्मों और उनसे जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया गया:

  1. सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म (गोल्‍डन पीकॉक पुरस्‍कार): फ्रांसीसी फिल्‍म निर्माता ब्लेजी हेरिसन की फिल्‍म ‘पार्टिकल्‍स’ को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का पुरस्‍कार मिला। पुरस्‍कार में एक स्‍वर्ण मयूर के अलावा प्रशस्ति पत्र और 40 लाख रुपए नकद दिए जाते हैं.
  2. सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता: फिल्‍म ‘मारिघेला’ में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए सीयू जॉर्ज को सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का पुरस्‍कार दिया गया.
  3. सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री: ऊषा जाधव को ‘माई घाट’ फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार दिया गया.
  4. सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशक: लिजो जोस पेलिसरी को ‘जल्‍लीकट्टू’ फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशक का पुरस्‍कार दिया गया.
  5. विशेष ज्‍यूरी पुरस्‍कार: पेमा सेदेन निर्देशित फिल्‍म ‘बैलून’ को विशेष ज्‍यूरी पुरस्‍कार दिया गया जबकि नई प्रविष्टि के तौर पर मॉनस्‍टर और अबोउ लीला को पुरस्‍कृत किया गया.
  6. विशेष पुरस्‍कार: अभिषेक शाह की राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्राप्‍त फिल्‍म हेल्‍लारो विशेष पुरस्‍कार दिया गया.
  7. legends of India: कई राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित इलयाराजा को ‘legends of India’ श्रेणी में समनित किया गया.
  8. ITFT का यूनेस्‍को गांधी पुरस्‍कार: ITFT का यूनेस्‍को गांधी पुरस्‍कार रिकॉर्ड ऑफ सेलिब्रेटी द्वारा निर्देशित ‘रेवांडा’ को दिया गया.

अभिनेता रजनीकांत को गोल्‍डन जुबली पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IIFI) की स्वर्ण जयंती के प्रतीक के रूप में एक विशेष पुरस्कार ‘आइकॉन ऑफ द गोल्‍डन जुबली’ अवार्ड का गठन किया गया था. पिछले कई दशकों के दौरान भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अभिनेता रजनीकांत को इस सम्मान से सम्‍मानित किया गया.

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्‍मानित करने की IIFI की परम्‍परा रही है. इस बार ये पुरस्‍कार अपने समय की सबसे मशहूर फ्रांसीसी अभिनेत्री इजाबल हुपे को सिनेमा में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए दिया गया. IIFI का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड इस माहेत्‍सव का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्‍कार है. इस पुरस्‍कार में दस लाख रुपये नकद दिए जाते हैं.

इटली की ‘डिस्‍पाइट द फॉग’ उद्घाटन फिल्‍म

इटली की फिल्‍म ‘डिस्‍पाइट द फॉग’ इस वर्ष अंतर्राष्‍ट्रीय भारतीय फिल्‍म समारोह (IIFI) की उद्घाटन फिल्‍म थी. इस फिल्‍म का निर्देशन यूरोप के प्रसिद्ध फिल्‍म निर्माता गोरान पस्‍कालजेविक ने किया है.

विशेष खंड में तीन फिल्‍में दिखाई गयी

यह वर्ष फिल्‍मोत्‍सव का स्‍वर्ण जयंती वर्ष था. इस वर्ष एक विशेष खंड में तीन फिल्‍में दिखाई गयीं. इनमें दो हिन्‍दी फिल्‍में- लगे रहो मुन्‍ना भाई और एम एस धोनी तथा एक कोंकणी भाषा की फिल्‍म क्‍वेस्‍तावो डी कन्‍फुसाओ था.

गोल्‍डन पीकॉक अवॉर्ड

50वें IIFI में गोल्‍डन पीकॉक पुनरावलोकन खण्‍ड में 8 देशों की आठ फिल्‍में दिखाई गयीं. गोल्‍डन पीकॉक अवार्ड की शुरुआत तीसरे भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव में हुई थी. यह अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पर्धा खण्‍ड में इस महोत्‍सव का सबसे अधिक प्रतिष्ठित पुरस्‍कार है. श्रीलंका की फिल्‍म गैम्‍पेरैलिया को 1965 में पहला गोल्‍डन पीकॉक अवॉर्ड दिया गया था.

रूस फोकस देश

रूस IFFI 2019 का फोकस देश है. फोकस देश उस देश को बनाया जाता हैं जो सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देता है. इस कार्यक्रम के दौरान रूस की आठ फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

अमेरिका के राष्ट्रपति अफगानिस्तान दौरे पर: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ‘थैंक्सगीविंग डे’ पर अमेरिकी सैनिकों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए बिना किसी घोषणा के 28 नवम्बर को अफगानिस्तान के दौरे पर पहुंचे. अपनी यात्रा के दौरान अमरीकी राष्‍ट्रपति ने अफगानिस्‍तान में अमरीकी सैनिकों की संख्‍या 13 हजार से घटाकर 8 हजार छह सौ करने की इच्‍छा एक बार फिर से दोहराई.

अमेरिका-तालिबान शांति वार्ता: अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने तालिबान के साथ शांति वार्ता फिर से शुरू करने की घोषणा की है. अफगानिस्तान में अमरीकी सैनिकों से मुलाकात के लिए रवाना होते समय श्री ट्रंप ने कहा कि तालिबान के साथ समझौते की शर्तों में तालिबान की ओर से युद्धविराम को भी शामिल करना होगा. अमरीकी राष्ट्रपति की यह यात्रा तालिबान बंदियों की रिहाई के बदले में 2016 में बंधक बनाये गये दो प्रोफेसरों को छोड़े जाने के एक सप्ताह बाद हो रही है.

दीपिका कुमारी और अंकिता भगत ने ओलंपिक कोटा हासिल किया: बैंकॉक में खेले जा रहे 21वीं एशियाई तीरंदाजी प्रतियोगिता में व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में दीपिका कुमारी ने स्वर्ण और अंकिता भगत ने रजत पदक हासिल किया है. फाइनल में दीपिका ने एकतरफा मुकाबले में अंकिता को 6-0 से हराया. इससे पहले दोनों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर व्यक्तिगत ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया.

चिट-फंड संशोधन विधेयक 2019 पारित: राज्‍यसभा ने 28 नवम्बर को चिट-फंड संशोधन विधेयक 2019 पारित कर दिया. लोकसभा इसे पहले ही स्‍वीकृति दे चुकी है. इस विधेयक के जरिये चिट-फंड विधेयक-1982 में संशोधन किया गया है. राज्‍य सरकार की पूर्व अनुमति के बिना चिट-फंड कंपनी खोलने पर प्रतिबंध होगा. चिट-फंड में निवेश की सीमा व्‍यक्ति विशेष के लिए एक लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये और कंपनियों के लिए छह लाख रुपये से बढ़ाकर 18 लाख रुपये कर दी गई है.

आवासीय संपत्ति अधिकार मान्‍यता विधेयक – 2019 पारित: लोकसभा ने 28 नवम्बर को राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली की अनधिकृत कॉलोनियों में आवासीय संपत्ति अधिकार मान्‍यता विधेयक – 2019 पारित कर दिया. विधेयक में इन कॉलोनियों में रहने वाले लगभग चालीस लाख लोगों को मालिकाना अधिकार प्रदान करने के लिए कानूनी रूपरेखा तैयार करने का प्रावधान है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top