EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
28 नवम्बर 2019

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

यूके की रॉयल एयरोनॉटिक्स सोसायटी ने DRDO के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी को सम्मानित किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एयरोनॉटिक्स सोसायटी द्वारा फेलोशिप से सम्मानित किया गया है. जी सतीश रेड्डी बीते पहले भारतीय वैज्ञानिक हैं जिन्हें इस फेलोशिप से सम्मानित किया गया है.

जी सतीश रेड्डी को स्वदेशी हथियारों के निर्माण, उनका विकास तथा सही स्थान पर उनकी तैनाती में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है.

जी सतीश रेड्डी को भारत में विविध मिसाइल प्रणाली के विकास, एयरोस्पेस व्हीकल, गाइडेड हथियार और एवियोनिक्स तकनीक का विकास करने के लिए जाने जाते हैं. वह DRDO के चेयरमैन (अध्यक्ष) के साथ-साथ रक्षामंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव तथा प्रक्षेपास्त्र एवं रणनीतिक प्रणालियों के महानिदेशक भी हैं. उन्हें रॉकेट मैन भी कहा जाता है.

भारत नौ-सैनिकों के सैन्य अभ्यास ‘मिलन 2020’ की मेजबानी करेगा

भारत 2020 में नौ-सैनिकों के सैन्य अभ्यास ‘मिलन 2020’ की मेजबानी करेगा. इस अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, अफ्रीका और यूरोप के ऐसे 41 देशों को इसमें आमंत्रित किया गया है, जिनके साथ भारत के सैन्य संबंध हैं.

हिंद महासागर सहित अन्य इलाके के मित्र देशों के साथ सहयोग का संबंध बनाए के उद्देश्य से भारत सरकार इस सैन्य अभ्यास का आयोजन कर रही है.

इस सैन्य अभ्यास में जिन क्षेत्रों में सहयोग किया जाना है, उनमें क्षमता निर्माण, समुद्री क्षेत्र में जागरूकता, प्रशिक्षण, तकनीक, जल सर्वेक्षण और परिचालन अभ्यास आदि शामिल हैं.

जिन देशों को सैन्य अभ्यास के लिए निमंत्रण भेजा गया है, उनमें इंडोनेशिया, फ्रांस, मोजांबिक, सूडान, इजरायल, कतर, थाईलैंड, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, सोमालिया, केन्या, मिस्र, श्रीलंका, वियतनाम, म्यांमार, न्यूजीलैंड, अमेरिका, तंजानिया, मालदीव, ब्रुनेई, फिलीपींस, जापान, यूनाइटेड किंग्डम, सऊदी अरब, ओमान, कंबोडिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, रूस, जिबूती और बहरीन आदि शामिल हैं.


संसद ने किन्‍नर संरक्षण और अधिकार विधेयक 2019 पारित किया

राज्‍यसभा ने 26 नवम्बर को ‘किन्‍नर संरक्षण और अधिकार विधेयक 2019’ ध्‍वनिमत से पारित कर दिया. लोकसभा इसे पहले ही मंजूरी दे चुकी है.

यह विधेयक प्रत्‍येक किन्‍नर को अपने घर सहित अन्य जगहों पर रहने और परिवार में शामिल किए जाने का अधिकार देता है. यह विधेयक भर्ती और प्रोन्‍नति सहित रोजगार मामलों में भी उनके खिलाफ भेदभाव पर पाबंदी लगाता है.


ISRO ने निगरानी उपग्रह ‘कार्टोसैट-3’ सहित अमेरिका के 13 नैनो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 27 नवम्बर को ‘कार्टोसैट-3’ सहित अमेरिका के 13 नैनो उपग्रहों (सैटलाइट्स) का प्रक्षेपण किया. यह प्रक्षेपण PSLV-C47 राकेट के माध्यम से किया गया. यह PSLV-C47 की यह 49वीं उड़ान थी. इस उड़ान में ‘कार्टोसैट-3’ सहित सभी उपग्रहों को उनके कक्षा (ऑर्बिट) में प्रक्षेपित किया गया.

यह प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च पैड से किया गया. ISRO का इस अंतरिक्ष केंद्र से यह 74वां प्रक्षेपण यान मिशन था. इस प्रक्षेपण में PSLV C47 राकेट ने कार्टोसैट-3 उपग्रह को 509 किलोमीटर के पोलर सन-सिन्क्रनस ऑर्बिट में प्रक्षेपित किया.

कार्टोसैट-3 (Cartosat-3): एक दृष्टि

  • कार्टोसैट-3 धरती की निगरानी और मैप (एडवांस्ड रिमोट सेंसिंग) सैटलाइट है. इसे भारत की आंख भी कहा जा रहा है. यह 509 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की प्रक्रिमा करेगा.
  • ‘कार्टोसैट-3’ कार्टोसैट सीरीज का नौवां सैटलाइट है. इसका भार 1,625 किलोग्राम है. इसका जीवनकाल पांच वर्ष का होगा.
  • यह तीसरी पीढ़ी का बेहद चुस्त और उन्नत असैन्य उपग्रह है जिसमें हाई रेजॉलूशन तस्वीर लेने की क्षमता है.
  • कार्टोसैट-3 का इस्तेमाल 3-डी मैपिंग, आपदा प्रबंधन, खेती, जल प्रबंधन, सीमा सुरक्षा, मौसम और असैन्य जानकारी जुटाने के लिए किया जायेगा.
  • 509 किलोमीटर की ऊंचाई से यह जमीन पर ऐसी दो चीजों में फर्क कर सकता है जिनके बीच की दूरी 25 सेंटिमीटर हो. यही नहीं जमीन से एक फुट ऊंची चीज को भी यह आसानी से पहचान सकता है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

श्रीलंका में 35 मंत्रियों ने शपथ ली: श्रीलंका में राष्‍ट्रपति गोठाभय राजपक्ष और प्रधानमंत्री महिन्‍दा राजपक्ष की मौजूदगी में 27 नवम्बर को 35 राज्‍यमंत्रियों और तीन उपमंत्रियों ने शपथ ली. राष्‍ट्रपति राजपक्ष के कार्यभार ग्रहण करने के बाद 16 कैबिनेट मंत्रियों ने पिछले सप्‍ताह शपथ ली थी.

राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान संशोधन विधेयक 2019 पारित: लोकसभा और राज्यसभा ने राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान संशोधन विधेयक 2019 पारित कर दिया है. विधेयक के ज़रिये राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान कानून 2019 में संशोधन किया गया है, जिसने राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान अहमदाबाद को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया था. संशोधन विधेयक के माध्यम से आंध्र प्रदेश में अमरावती, मध्य प्रदेश में भोपाल, असम में जोरहाट और हरियाणा में कुरुक्षेत्र स्थित राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान बनाया गया है.

नियंत्रण रेखा पर एंटी-टैंक गाइडिड मिसाइल स्‍पाइक की तैनाती: भारतीय सेना ने जम्‍मू-कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा के निकट उत्तरी कमान के पास 26 नवम्बर को इस्राइल निर्मित एंटी टैंक गाइडिड मिसाइल स्‍पाइक को तैनात किया है. इससे पाकिस्‍तान के साथ लगी सीमा पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था मज़बूत होगी. यह फायर एण्‍ड फॉरगेट मिसाइल 4 किलोमीटर के दायरे में टैंको और बंकरों को ध्‍वस्‍त करने में सक्षम है.

15वें वित्‍त आयोग की अवधि अक्‍टूबर 2020 तक: केन्‍द्रीय मंत्रिमण्‍डल ने 15वें वित्‍त आयोग की अवधि 11 महीने बढ़ाकर 30 अक्‍टूबर 2020 कर दी है. आयोग 30 नवम्बर को अंतरिम रिपोर्ट पेश कर सकता है. इसमें वित्‍त वर्ष 2020-21 के कर तय करने का फॉर्मूला सुझाया जाएगा. जम्‍मू कश्‍मीर का दर्जा बदलने के कारण आयोग को अंतरिम रिपोर्ट देने के लिए कुछ और समय चाहिए.

FCI की अधिकृत पूंजी दस हजार करोड़ रूपये: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) की अधिकृत पूंजी को मौजूदा साढे तीन हजार करोड़ रूपये से बढ़ाकर दस हजार करोड़ रूपये करने की स्वीकृति दी है. अतिरिक्त पूंजी FCI अनाजों के भंडारण के काम में इस्तेमाल किया जायेगा और उसे अपनी उधारी पर दिये जाने वाले ब्याज के बोझ से राहत मिलेगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top