EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
19 नवम्बर 2019

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शरद अरविंद बोबडे ने शपथ ली

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे ने भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में 18 नवम्बर को शपथ ली. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. न्‍यायमूर्ति रंजन गोगोई के 17 नवम्बर को सेवानिवृत्‍त हो जाने के बाद श्री बोबड़े भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश बने हैं. न्‍यायमूर्ति बोबड़े का कार्यकाल 23 अप्रैल, 2021 तक होगा.

न्यायमूर्ति बोबड़े 12 अप्रैल, 2013 में उच्‍चतम न्‍यायालय के न्‍यायाधीश के रूप में नियुक्‍त किये गये थे. वे ऐतिहासिक अयोध्‍या फैसला सुनाने वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ में शामिल थे.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस बोबडे के मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने को 29 अक्टूबर को मंजूरी दे दी थी. प्रक्रिया के अनुसार सेवानिवृत्त होने वाले मुख्य न्यायधीश अगले मुख्य न्यायधीश के नाम की अनुशंसा विधि मंत्री को भेजते हैं. विधि मंत्री इस नाम को मन्त्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करते हैं और मन्त्रिपरिषद की सहमति से राष्ट्रपति मंजूरी प्रदान करते हैं.

भारत, संयुक्‍त अरब अमारात के नागरिकों को आगमन पर वीज़ा सुविधा देगा

भारत संयुक्‍त अरब अमारात (UAE) के नागरिकों को आगमन पर वीज़ा (Visa-on-arrival) सुविधा देगा. हालांकि यह सुविधा संयुक्‍त अरब अमारात के पाकिस्‍तानी मूल के नागरिकों को नहीं मिलेगी. दोनों देशों के बढ़ते व्‍यापक साझेदारी को मजबूत करने में भारत की तरफ यह खास पहल है.

व्‍यापार, पर्यटन, सम्‍मेलन और चिकित्‍सा उद्देश्‍यों के लिए यह सुविधा 60 दिनों की अवधि के लिए मान्‍य होगा. इसकी सुविधा छह नामित अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर उपलब्‍ध होगी. जिसमें बेंगलूरू, चेन्‍नई, दिल्‍ली, हैदराबाद, कोलकाता और मुम्‍बई शामिल हैं.


बेहतर पोषक उत्‍पाद के लिए सरकार ने भारतीय पोषण कृषि कोष के गठन की घोषणा की

सरकार ने भारतीय पोषण कृषि कोष के गठन की 18 नवम्बर को घोषणा की. इसका उद्देश्‍य कुपोषण दूर करने के लिए बहुक्षेत्रीय ढांचा विकसित करना है. इसके तहत बेहतर पोषक उत्‍पाद लेने के लिए 128 कृषि-जलवायु क्षेत्रों में विविध फसलों पर जोर दिया जायेगा.

नई दिल्‍ली में आयोजित समारोह में जाने-माने समाजसेवी और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्‍थापक बिल गेट्स ने हिस्सा लिया. श्री गेट्स ने कुपोषण से निपटने में भारत के प्रयासों की सराहना की. महिला और बाल विकास मंत्री स्‍मृति जुबिन इरानी ने कुपोषण की चुनौती से निपटने के लिए कृषि और पोषाहार के बीच तालमेल की जरूरत पर जोर दिया.


लद्दाख के लिए विशेष ग्रेड डीजल आपूर्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया

गृहमंत्री अमित शाह ने 17 नवम्बर को लद्दाख के लिए विशेष ग्रेड डीजल आपूर्ति केंद्र का वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया. इस आपूर्ति केंद्र से ठंड में इस्‍तेमाल किए जा सकने वाले विशेष किस्म के डीजल की निर्बाध आपूर्ति की जाएगी.

विशेष ग्रेड डीजल की देश में पहली बार आपूर्ति की जा रही है. यह डीजल -30 डिग्री की तापमान में भी बिना जमे डीजल रहता है. ऊंचाई वाले बेहद ठंडे क्षेत्रों में इस्‍तेमाल के लिए इस डीजल को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने तैयार किया है. लद्दाख, करगिल, काज़ा और केलांग जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड में पारा 0 से 30 डिग्री सेल्‍सियस तक नीचे चला जाता है जिससे यहां डीजल के जमने की समस्‍या आती है.


एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2019: भारत ने 5 स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीते

एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2019 प्रतियोगिता मंगोलिया के उलानबातोर में 8 से 18 नवम्बर तक आयोजित किया गया. भारत ने इस चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीते. महिला वर्ग में नाओरि‍म चानू, विंका, सनामाचा चानू, पूनम और सुषमा ने स्वर्ण पदक जीते. पुरुष वर्ग में सेलाय साय और अंकित नरवाल ने रजत पदक हासिल किए. अरुणधति चौधरी, कोमलप्रीत कौर, जास्मिन, सतेंदर सिंह और अमन को कांस्य पदक प्राप्त हुए.


स्टीफैनोस सितसिपास ने डोमिनिक थिएम को पराजित कर एटीपी वर्ल्ड टूर फ़ाइनल्स का विजेता बना

एटीपी वर्ल्ड टूर फ़ाइनल्स 2019 का खिताब ग्रीस के स्टीफैनोस सितसिपास ने जीता है. लंदन के ओ टू अरिना में 18 नवम्बर को खेले गए इस प्रतियोगिता के फ़ाइनल में सितसिपास ने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को पराजित कर इस खिताब का विजेता बना.

21 साल के सितसिपास ने इस प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा लिया था. सितसिपास, ग्रीस के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह प्रतियोगिता जीती है. 2001 में लेटन ह्युइट के बाद से वे ये टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैँ और प्रतियोगिता के इतिहास के छठे सबसे युवा चैम्पियन बने हैं. वे पहली बार प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए चैम्पियन बनने वाले सातवें खिलाड़ी हैं.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू: संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवम्बर से शुरू हो गया है. 13 दिसम्‍बर तक चलने वाले इस सत्र में 20 बैठकें होगी. यह वर्ष 2019 का आखिरी सत्र और राज्‍यसभा का 250वां सत्र है. राज्‍यसभा का पहला सत्र 13 मई 1952 को शुरू हुआ था.

यूरो 2020 फुटबाल टूर्नामेंट: जर्मनी और क्रोएशिया ने यूरो 2020 फुटबाल टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई कर लिया है. आस्ट्रिया ने भी इस टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई किया. यह टूर्नामेंट 12 जून से रोम में शुरू होगा जिसमें अब तक 16 टीम क्वालिफाई कर चुकी हैं.

न्‍यायमूर्ति रवि रंजन ने झारखंड उच्‍च न्‍यायालय के नये मुख्‍य न्‍यायाधीश: न्‍यायमूर्ति रवि रंजन ने झारखंड उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की. राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्‍हें राजभवन में एक समारोह में शपथ दिलाई. न्‍यायमूर्ति रंजन झारखंड उच्‍च न्‍यायालय के 13वें मुख्‍य न्‍यायाधीश हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top