Tag Archive for: india maldives

भारत एवं मालदीव के बीच 10वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्यूवरिन 2019’ पुणे में आयोजित किया गया

भारत एवं मालदीव के बीच 10वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्यूवरिन’ (EKUVERIN) 2019 महाराष्ट्र के पुणे में 7 से 20 अक्टूबर तक आयोजित किया गया.

‘एक्यूवरिन’ भारतीय सेना एवं मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के मध्य एक वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास है. ‘एक्यूवरिन’ का अर्थ ‘मित्र’ होता है. इस सैन्य अभ्यास का आयोजन वर्ष 2009 से भारत एवं मालदीव में बारी-बारी से किया जाता है.

इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था के अनुरूप उग्रवाद और आतंकवाद रोधी अभियानों को अंजाम देने के लिए दोनों सेनाओं के बीच आपसी सहयोग और ताल-मेल बढ़ाना है.

चौथा हिंद महासागर सम्मेलन मालदीव में आयोजित किया गया

चौथा हिंद महासागर सम्मेलन (IOC) 3 सितम्बर को मालदीव की राजधानी माले में आयोजित किया गया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया. यह IOC का चौथा संस्करण था.

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की पारंपरिक और गैर पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां कठिन है और वर्तमान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कानून इस चुनौतियों से निपटने में सक्षम नही है. क्षेत्रीय स्तर पर प्रभावी तरीके से ही इन चुनौतियों से निपटा जा सकता है.

चौथे हिंद महासागर सम्मेलन 2019 का विषय ‘सिक्योरिंग द इंडियन ओशन रीजन: ट्रेडिशनल एंड नॉन ट्रेडिशनल चैलेंजेस’ था.


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मालदीव और श्रीलंका की यात्रा की

मालदीव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया