Tag Archive for: Archery

विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप को 2022 तक के लिए स्थगित किया गया

अमेरिका में होने वाले विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप (World Archery Field Championships) को कोविड-19 महामारी के कारण 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया. प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर 2020 में अमेरिका के यांकटन के NFAA तीरंदाजी केंद्र में होना था. यह तीरंदाजी सुविधा का सबसे बड़ा केंद्र है.

विश्व तीरंदाजी (WA) और यांकटन आयोजन समिति ने एथलीटों की सुरक्षा और महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया है. WA ने 2021 के व्यस्त कैलेंडर की वजह से 2022 तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया.

NADA ने राष्ट्रीय भाला फेंक खिलाडी अमित दहिया को चार साल के लिए प्रतिबंधित किया

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) के अनुशासनात्मक पैनल ने राष्ट्रीय भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) खिलाडी अमित दहिया को चार साल के लिए प्रतिबंधित किया है. दहिया पर 2019 में राष्ट्रीय भाला फेंक ओपन चैंपियनशिप के दौरान डोप नमूने के लिए अपनी जगह किसी और को भेजने पर आरोप है. हरियाणा के सोनीपत में 16 अप्रैल 2019 को हुई इस प्रतियोगिता में दाहिया 68.21 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे.

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA): एक दृष्टि

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (National Anti Doping Agency) खेलों में ड्रग्स के बढ़ते चलन को रोकने के लिए एक राष्ट्रीय संस्था है. यह युवा कार्य और खेल मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त ईकाई है, जो खेलों में डोपिंग की जांच करती है.

विश्व तीरंदाजी ने शर्तों के साथ भारत पर लगा निलंबन हटाया

तीरंदाजी की वैश्विक संस्था विश्व तीरंदाजी (World Archery) ने भारत पर लगा निलंबन सशर्त हटा दिया है. यह निर्णय भारतीय तीरंदाजी संघ के 18 जनवरी को नयी दिल्ली में हुए चुनाव के बाद लिया गया. विश्व तीरंदाजी के अनुसार 23 जनवरी 2020 से भारतीय तीरंदाजों को विश्व तीरंदाजी की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की स्वीकृति होगी.

प्रतिबंध हटाते हुए विश्व तीरंदाजी ने भारतीय संघ (AAI) को निर्देश दिया कि वह खिलाड़ियों की सदस्यता पर स्थिति स्पष्ट करे, रणनीतिक योजना बनाए और संचालन के जुड़े अन्य मुद्दों को हल करे.

भारतीय तीरंदाजों को निलंबन के कारण तटस्थ खिलाड़ियों के तौर पर खेलना पड़ा जिससे ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने की उनकी संभावना पर सीधा असर पड़ा. प्रतिबंध हटने के बाद अब भारतीय तीरंदाज तिरंगे तले प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए स्वतंत्र होंगे.

गुटबाजी के कारण AAI को निलंबित किया गया था

विश्व तीरंदाजी ने उसके दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए AAI को 5 अगस्त को निलंबित कर दिया था. AAI के दो गुटों ने 9 जून 2019 को नयी दिल्ली और चंडीगढ़ में अलग-अलग चुना कराके केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और बीवीपी राव को अध्यक्ष चुना था. दो अध्यक्ष चुनने के बाद AAI को निलंबित कर दिया गया था.

अर्जुन मुंडा AAI के अध्यक्ष चुने गये थे

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को 18 जनवरी को हुए चुनाव में भारतीय तीरंदाजी संघ का नया अध्यक्ष चुना गया था. AAI के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा का समर्थन प्राप्त मुंडा ने बीवीपी राव को 34-18 से हराया था. यह चुनाव दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर कराए गए थे. इन चुनावों के लिए विश्व तीरंदाजी और भारतीय ओलिंपिक संघ ने पर्यवेक्षक भेजे थे.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तीरंदाजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नए अध्यक्ष चुने गये

हाल ही में संपन्न हुए भारतीय तीरंदाजी महासंघ के चुनाव में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को तीरंदाजी (आर्चरी) एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAI) का नया अध्यक्ष चुना गया. मुंडा ने विपक्षी बीवीपी राव को 34-18 वोटों के अंतर से हराया. अर्जुन मुंडा का कार्यकाल चार वर्षों का होगा. वहीं, हरियाणा के कैप्टन अभिमन्यू शर्मा ने उपाध्याक्ष का पद हासिल किया.

अर्जुन मुंडा तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. केंद्र सरकार में वे जनजातीय मामलों के मंत्री हैं. उनका तीरंदाजी से जुड़ाव रहा है. मुंडा के प्रयास से 2006 में सरायकेला के दुगुनी में झारखंड सरकार कल्याण विभाग की ओर से तीरंदाजी एकेडमी की स्थापना की गई थी.

चुनाव दिल्ली उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों पर
भारतीय तीरंदाजी को अगस्त 2019 में विश्व तीरंदाजी ने दो गुटों की गुटबाजी के कारण राष्ट्रीय महासंघ को निलंबित कर दिया था. इनमें से एक गुट ने दिल्ली और दूसरे ने चंडीगढ़ में चुनाव कराए थे जो कि अन्तर्राष्ट्रीय संस्था के दिशा निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन था. यह चुनाव दिल्ली उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों पर संपन्न कराया गया था.

भारतीय तीरंदाज कोमालिका बारी ने विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता


भारतीय तीरंदाज कोमालिका बारी ने विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप के रिकर्व कैडेट वर्ग का स्वर्ण पदक जीता. मैड्रिड में 25 अगस्त को खेले गये इस प्रतियोगिता के फाइनल में बारी ने जापान की सोनोदा वाका को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया.

जमशेदपुर की टाटा तीरंदाजी अकादमी की 17 साल की खिलाड़ी कोमालिका अंडर-18 वर्ग में विश्व चैंपियन बनने वाली भारत की दूसरी तीरंदाज बनीं. उनसे पहले दीपिका कुमारी ने 2009 में यह खिताब जीता था.

विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत ने अपनी दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ अभियान का समापन किया. भारतीय तीरंदाजों ने इससे पहले 24 अगस्त को मिश्रित जूनियर युगल स्पर्धा में स्वर्ण और 23 अगस्त को जूनियर पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य जीता था.

भारत ने विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

भारतीय तीरंदाजी टीम ने 23 अगस्त को विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में जूनियर कंपाउंड पुरुष टीम का कांस्य पदक जीता. भारतीय टीम में सुखबीर सिंह, संगमप्रीत सिंह बिस्ला और तुषार फड़तारे शामिल थे.

मैड्रिड में खेले गये इस प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय टीम ने कोलंबिया के जगदीप तेजी सिंह मेजिया, गोमेज जुलुगा फेलिप और टोरो वास्क्वेज मैनुअल की टीम को हराया.