वार्षिक
यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए
एडुडोज वीकली समसामयिकी और विश्व घटना चक्र में आप पाएंगे, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राज्य, खेलकूद, पुरष्कार, विज्ञान, और अर्थव्यवस्था से संवंधित वे सभी न्यूज़ और ऑनलाइन टेस्ट जिनके पूछे जाने की संभावना आगामी परीक्षाओं में है.

रक्षा खरीद परिषद ने सुरक्षा बलों के लिए 33 अरब रुपये के स्वदेशी उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी
/by Team EduDoseरक्षा खरीद परिषद (DAC) की 21 अक्टूबर को हुई बैठक में सुरक्षा बलों के लिए 33 अरब रुपये के स्वदेशी उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गयी. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस बैठक की अध्यक्षता की. रक्षा मंत्रालय ने पहली बार निजी क्षेत्र को जटिल रक्षा उपकरण डिजाइन तैयार करने और उसे विकसित करने तथा […]
भारत ने दक्षिण अफ्रीका से क्रिकेट टेस्ट मैच श्रृंखला 3-0 से जीती, रोहित शर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज
/by Team EduDoseभारत ने दक्षिण अफ्रीका से तीन क्रिकेट टेस्ट मैच की श्रृंखला 3-0 से जीत लिया. भारत ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखला क्लीन स्वीप किया है. रांची में खेले गये इस श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को एक पारी और 202 रन से हराकर जीत दर्ज […]
अमरीका-भारत कार्यनीतिक साझेदारी फोरम की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गयी
/by Team EduDoseअमरीका और भारत के कार्यनीतिक साझेदारी फोरम (US India Strategic Partnership Forum- USISPF) की बैठक 21 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित की गयी. बैठक में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दोनों देशों को द्विपक्षीय समझौते जैसे बड़े उपायों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अमरीकी कंपनियों […]
21 अक्टूबर 2019: आजाद हिंद सरकार की 76वीं वर्षगांठ
/by Team EduDose21 अक्टूबर 2019 को ‘आजाद हिंद सरकार’ की 76वीं वर्षगांठ थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अक्टूबर 2018 को 75वीं वर्षगांठ पर दिल्ली के लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया था. इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को ही प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण की परंपरा रही थी. ऐसा पहली बार हुआ था जब […]
एन चन्द्रशेखरन और रूपा पुरूषोत्तमन द्वारा लिखित पुस्तक ब्रिजिटल नेशन का लोकार्पण
/by Team EduDoseप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 अक्टूबर को नई दिल्ली में ब्रिजिटल नेशन (Bridgital Nation) पुस्तक का लोकार्पण किया. इस पुस्तक के लेखक टाटा सन्स के अध्यक्ष एन चन्द्रशेखरन और रूपा पुरूषोत्तमन हैं. यह पुस्तक भविष्य के लिए पारिस्थितिकी तंत्र में तकनीक के उपयोग पर दृष्टिकोण प्रदान करती है. अत्याधुनिक डिजिटल उपकरण आकांक्षाओं और उपलब्धियों के […]
21 अक्टूबर: पुलिस स्मृति दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को भारत में पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day) मनाया जाता है. 1959 में चीनी सैनिकों द्वारा लद्धाख में हॉट स्प्रिंग्स में शहीद हुए पुलिस जवानों की याद में यह दिवस मनाया जाता है. पुलिस स्मृति दिवस: एक दृष्टि 21 अक्तूबर 1959 को चीन के सैन्यकर्मियों ने लद्दाख में भारत के […]
एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2019: भारत ने कुल 4 पदक जीते, रोनाल्डो सिंह ने स्वर्ण पदक जीता
/by Team EduDoseभारतीय साइक्लिस्ट रोनाल्डो सिंह ने 18 अक्टूबर को एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप (Asian Track Cycling Championships) 2019 में पुरुष जूनियर केरिन स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता. रोनाल्डो के अलावा जेम्स सिंह ने इस इवेंट का कांस्य पदक जीता. चैंपियनशिप में भारत की पुरुष और महिला जूनियर स्प्रिंट टीम ने 2 कांस्य पदक भी जीते. एशियन […]
लद्दाख के अग्रिम क्षेत्र में कर्नल चिवांग रिन्चेन सेतु का लोकार्पण
/by Team EduDoseरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 21 अक्टूबर को लद्दाख के अग्रिम क्षेत्र में कर्नल चिवांग रिन्चेन सेतु का लोकार्पण किया. इस पुल का नाम कर्नल चेवांग रिनचेन के नाम पर रखा गया है. उन्हें 1952 में महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था. यह पुल श्योक नदी पर 14650 फुट की उंचाई पर है. इसका […]
कुहू गर्ग और ध्रुव रावत ने इजिप्ट इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता
/by Team EduDoseभारत के कुहू गर्ग और ध्रुव रावत ने 20 अक्टूबर को इजिप्ट इंटरनेशनल (Egypt International) बैडमिंटन टूर्नामेंट का मिक्स्ड डबल्स खिताब जीत लिया. काहिरा में खेले गये इस प्रतियोगिता के फाईनल में हमवतन उत्कर्ष अरोड़ा और करिश्मा वाडकर को हरा कर यह खिताब अपने नाम किया.
भारत एवं मालदीव के बीच 10वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्यूवरिन 2019’ पुणे में आयोजित किया गया
/by Team EduDoseभारत एवं मालदीव के बीच 10वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्यूवरिन’ (EKUVERIN) 2019 महाराष्ट्र के पुणे में 7 से 20 अक्टूबर तक आयोजित किया गया. ‘एक्यूवरिन’ भारतीय सेना एवं मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के मध्य एक वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास है. ‘एक्यूवरिन’ का अर्थ ‘मित्र’ होता है. इस सैन्य अभ्यास का आयोजन वर्ष 2009 से […]