वार्षिक
यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए
एडुडोज वीकली समसामयिकी और विश्व घटना चक्र में आप पाएंगे, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राज्य, खेलकूद, पुरष्कार, विज्ञान, और अर्थव्यवस्था से संवंधित वे सभी न्यूज़ और ऑनलाइन टेस्ट जिनके पूछे जाने की संभावना आगामी परीक्षाओं में है.

19 नवंबर: विश्व शौचालय दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मानाने का उद्देश्य शौचालय को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना और स्वच्छता को वैश्विक विकास की प्राथमिकता बनाना है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2001 में विश्व शौचालय दिवस मानाने शुरुआत की थी. यह दिन […]
श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव: श्री गोटबाया राजपक्षे ने 7वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली
/by Team EduDoseश्रीलंका में गोतबाया राजपक्ष ने 18 नवम्बर को 7वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. यहाँ राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए 16 नवम्बर को मतदान हुए थे. इस चुनाव में गोटबाया राजपक्षे को जीत मिली थी. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सजित प्रेमदासा को हराया था. इससे पहेल गोटबाया के मुख्य प्रतिद्वंदी सजित प्रेमदास ने […]
भारत, संयुक्त अरब अमारात के नागरिकों को आगमन पर वीज़ा सुविधा देगा
/by Team EduDoseभारत संयुक्त अरब अमारात (UAE) के नागरिकों को आगमन पर वीज़ा (Visa-on-arrival) सुविधा देगा. हालांकि यह सुविधा संयुक्त अरब अमारात के पाकिस्तानी मूल के नागरिकों को नहीं मिलेगी. दोनों देशों के बढ़ते व्यापक साझेदारी को मजबूत करने में भारत की तरफ यह खास पहल है. व्यापार, पर्यटन, सम्मेलन और चिकित्सा उद्देश्यों के लिए यह सुविधा […]
बेहतर पोषक उत्पाद के लिए सरकार ने भारतीय पोषण कृषि कोष के गठन की घोषणा की
/by Team EduDoseसरकार ने भारतीय पोषण कृषि कोष के गठन की 18 नवम्बर को घोषणा की. इसका उद्देश्य कुपोषण दूर करने के लिए बहुक्षेत्रीय ढांचा विकसित करना है. इसके तहत बेहतर पोषक उत्पाद लेने के लिए 128 कृषि-जलवायु क्षेत्रों में विविध फसलों पर जोर दिया जायेगा. नई दिल्ली में आयोजित समारोह में जाने-माने समाजसेवी और माइक्रोसॉफ्ट के […]
लद्दाख के लिए विशेष ग्रेड डीजल आपूर्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया
/by Team EduDoseगृहमंत्री अमित शाह ने 17 नवम्बर को लद्दाख के लिए विशेष ग्रेड डीजल आपूर्ति केंद्र का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया. इस आपूर्ति केंद्र से ठंड में इस्तेमाल किए जा सकने वाले विशेष किस्म के डीजल की निर्बाध आपूर्ति की जाएगी. विशेष ग्रेड डीजल की देश में पहली बार आपूर्ति की जा रही […]
एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2019: भारत ने 5 स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीते
/by Team EduDoseएशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप (AIBA Youth World Boxing Championships) 2019 प्रतियोगिता मंगोलिया के उलानबातोर में 8 से 18 नवम्बर तक आयोजित किया गया. भारत ने इस चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीते. महिला वर्ग में नाओरिम चानू, विंका, सनामाचा चानू, पूनम और सुषमा ने स्वर्ण पदक जीते. पुरुष वर्ग में सेलाय साय […]
स्टीफैनोस सितसिपास ने डोमिनिक थिएम को पराजित कर एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल का विजेता बना
/by Team EduDoseएटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल (ATP World Tour Finals Tennis) 2019 का खिताब ग्रीस के स्टीफैनोस सितसिपास ने जीता है. लंदन के ओ टू अरिना में 18 नवम्बर को खेले गए इस प्रतियोगिता के फाइनल में सितसिपास ने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को पराजित कर इस खिताब का विजेता बना. 21 साल के सितसिपास ने इस […]
भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शरद अरविंद बोबडे ने शपथ ली
/by Team EduDoseसुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे ने भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में 18 नवम्बर को शपथ ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. न्यायमूर्ति रंजन गोगोई के 17 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो जाने के बाद श्री बोबड़े भारत के मुख्य न्यायाधीश बने हैं. […]
देश में पानी की गुणवत्ता पर रिपोर्ट जारी की गयी: मुम्बई शीर्ष पर
/by Team EduDoseकेन्द्रीय उपभोक्ता कार्यमंत्री रामविलास पासवान ने 16 नवम्बर को पानी की गुणवत्ता से संबंधित रिपोर्ट जारी की. इस रिपोर्ट में देश के 21 राज्यों की राजधानियों से नल जल के नमूने लिए गए थे. यह रिपोर्ट भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा किए गए परीक्षण पर आधारित है. इस सूची में मुम्बई में नलों से आने […]
विश्व पैरा-एथेलेटिक्स चैंपियनशिप 2019: भारत ने 2 स्वर्ण सहित नौ पदक जीते, चीन पहले स्थान पर रहा
/by Team EduDoseविश्व पैरा-एथेलेटिक्स चैंपियनशिप (World Para Athletics Championships) 2019 दुबई में 7 नवम्बर से 15 नवम्बर तक खेला गया था. इस प्रतियोगिता में भारत ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य सहित 9 पदक जीतकर 24वें स्थान पर रहा. यह पैरा-एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. अब तक 2017 में लंदन में आयोजित […]