भारत-जापान के बीच समुद्री मामलों पर वार्ता कें पांचवे दौर की बैठक तोक्यो में हुई

भारत और जापान के बीच समुद्री मामलों पर वार्ता कें पांचवे दौर की बैठक 24 दिसम्बर को तोक्यो में हुई. भारत की ओर से विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव इंद्र मणि पांडे की अगुवाई में शिष्टमंडल ने इसमें हिस्सा लिया. वहीं, जापान के शिष्टमंडल की अगुवाई विदेश नीति ब्यूरो में उप-सहायक मंत्री, उपमहानिदेशक राजदूत यमान्का […]

सरकार ने ‘सुशासन सूचकांक’ जारी किया, बड़े राज्यों में तमिलनाडु पहले स्थान पर

सरकार ने 26 दिसम्बर को ‘सुशासन सूचकांक’ (Good Governance Index- GGI) 2019 जारी किया. इस सूचकांक के अनुसार सुशासन के मामले में बड़े राज्यों में तमिलनाडु ने पहला स्थान हासिल किया है. महाराष्ट्र और कर्नाटक इस मामले में क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे हैं. बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़ को चौथा स्थान मिला है. […]

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को पुनः शामिल करने के लिए भारत से प्रस्ताव माँगा गया

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) ने 2022 में होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को पुनः शामिल करने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से प्रस्ताव माँगा है. म्यूनिख में राष्ट्रमंडल खेल महासंघ और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ की बैठक के बाद यह प्रस्ताव आया है. 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को बाहर किये […]

क्र‍िकेट ऑस्‍ट्रेल‍िया ने दशक की वनडे टीम घोष‍ित की, धोनी को इस टीम का कप्‍तान बनाया गया

क्र‍िकेट ऑस्‍ट्रेल‍िया ने हाल ही में दशक की वनडे टीम (ODI team of the decade) घोष‍ित की है. भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी को इस टीम का कप्‍तान बनाया गया है. इस टीम में धोनी के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम से व‍िराट कोहली और रोह‍ित शर्मा को भी शाम‍िल किया गया है. क्र‍िकेट […]

भारतीय कप्तान विराट कोहली दशक के पांच सर्वश्रेष्ठ विजडन क्रिकेटरों में शामिल किये गये

विजडन क्रिकेट अलमानैक ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की सूची में शामिल किया है. कोहली के अलावा साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन और एबी डि विलियर्स, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और महिला क्रिकेट की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पैरी इस सूची में शामिल किये गये हैं. विराट कोहली को दशक की विजडन […]