ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 2021 के गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे. भारत के दौरे पर आए वहां के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत में इस बात की पुष्टि की. प्रधानमंत्री जॉनसन ने गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने […]

नीति आयोग ने भारत में जन स्‍वास्‍थ्‍य निगरानी के बारे में श्‍वेत पत्र ‘विजन 2035’ जारी किया

नीति आयोग ने भारत में जन स्‍वास्‍थ्‍य निगरानी के बारे में 14 दिसम्बर को एक श्‍वेत पत्र ‘विजन 2035’ जारी किया. नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष डॉक्‍टर राजीव कुमार, सदस्‍य (स्‍वास्‍थ्‍य) डॉक्‍टर वीके पॉल और मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ कांत ने संयुक्‍त रूप से यह श्‍वेत पत्र जारी किया. श्‍वेत पत्र के मुख्य बिंदु इस श्‍वेत […]

स्वास्थ्य ढांचे में सुधार के लिए तमिलानाडु में ‘अम्मा मिनी क्लिनिक’ योजना की शुरुआत

तमिलानाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने ‘अम्मा मिनी क्लिनिक’ योजना की शुरुआत की. इसका मकसद जन स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है. इस योजना के तहत समूचे तमिलनाडु में दो हजार क्लिनिक खोले जाएंगे जिनमें लोग बुखार जैसी बीमारियों के लिए डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे. अम्मा मिनी क्लिनिक उन इलाकों में खोले जाएंगे […]

प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रोफेसर रोडम नरसिम्हा का निधन

प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रोफेसर रोडम नरसिम्हा का 15 दिसम्बर को बैंगलुरू में निधन हो गया. वे 87 वर्ष के थे. प्रोफेसर नरसिम्हा ने नेशनल एरो-स्पेस लैबोरेट्रीज के निदेशक और बैंगलुरू में जवाहर लाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केन्द्र की इंजीनियरिंग इकाई के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था. हल्के लड़ाकू विमान जैसे देश […]

RTGS सेवा वर्ष के सभी दिन 24 घंटे उपलब्‍ध हुआ

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने धन के तत्काल लेन-देन की प्रणाली (RTGS) को अब वर्ष के सभी दिन 24 घंटे के लिए शुरू कर दी गयी है. RBI के गर्वनर शक्तिकांत दास ने इस बारे में घोषणा की. घोषणा के अनुसार 15 दिसम्बर 2020 से आरटीजीएस सेवा वर्ष के सभी दिन और 24 घंटे उपलब्‍ध […]