ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘गो-इलैक्ट्रिक’ अभियान

केंद्र सरकार ने 19 फरवरी को ‘गो-इलैक्ट्रिक’ (Go Electric) अभियान शुरू किया. इसका उद्देश्‍य देश में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है. इस अभियान का मकसद बिजली से चलने वाले वाहनों और खाना पकाने के उपकरणों को प्रोत्‍साहन देना है. गो-इलैक्ट्रिक अभियान: मुख्य बिंदु गो इलेक्ट्रिक अभियान एक अनूठी पहल साबित हो सकता है क्योंकि यह […]

19 फरवरी: देशभर में ‘मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड दिवस’ मनाया गया

19 फरवरी को देशभर में ‘मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड दिवस’ मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2015 को राजस्थान के हनुमानगढ से मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card) योजना का शुभारंभ किया था. साइल कार्ड योजना में मिट्टी में कम हो रहे पोषक तत्वों की समस्या पर फोकस किया जाता है. मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड: […]

19 फरवरी 2021: छत्रपति शिवाजी महाराज की 391वीं जयंती मनाई गयी

19 फरवरी 2021 को छत्रपति शिवाजी महाराज की 391वीं जयंती मनाई गयी. 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में उन्का जन्म हुआ था. छत्रपति शिवाजी को एक कुशल रणनीतिकार और निपुण प्रशासक के रूप में याद किया जाता है. छत्रपति शिवाजी: एक दृष्टि छत्रपति शिवाजी महाराज ने पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी […]

क्‍वाड संगठन के विदेश मंत्रियों की तीसरी बैठक

चार देशों के समूह- क्‍वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक 18 फरवरी को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गयी. यह इस समूह की तीसरी मंत्रिस्‍तरीय बैठक थी. पहली बैठक 2019 में और दूसरी बैठक अक्टूबर 2020 में आयोजित की गयी थी. इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन, ऑस्ट्रेलियाई […]

82वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के महिला एकल का खिताब मनिका बत्रा ने जीता

मनिका बत्रा ने 82वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2020 के महिला एकल का खिताब जीत लिया है. 18 फरवरी को खेले गये इस प्रतियोगिता के फाइनल में रीथ रिश्या को पराजित कर दूसरी बार यह खिताब जीता. राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका ने 2015 में हैदराबाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहली ट्राफी हासिल की थी. […]