भारत ने ‘प्रलय’ मिसाइल के दो सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किए

भारत ने 28 और 29 जुलाई को ‘प्रलय’ मिसाइल के दो सफलतापूर्वक परीक्षण किए. ये परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किए. परीक्षण मिसाइलों ने सटीक रूप से अपने प्रक्षेप पथ का अनुसरण किया और सभी उद्देश्यों को पूरा करते हुए लक्ष्य को भेदा. […]

दिव्या देशमुख फिडे महिला शतरंज विश्वकप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी

दिव्या देशमुख फिडे महिला शतरंज विश्वकप (FIDE Women’s World Cup) जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025, जॉर्जिया के बटुमी शहर में 6 से 28 जुलाई 2025 तक आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में 28 जुलाई को दिव्‍या ने भारत की ही कोनेरू हम्पी को टाईब्रेक में […]

इंग्लैंड 14वें UEFA महिला यूरो कप 2025 फुटबॉल का विजेता बना

इंग्लैंड, 14वें UEFA महिला यूरो कप (Women’s EURO Cup) 2025 फुटबॉल का विजेता बना है. 27 जुलाई 2025 को खेले गए इस प्रतियोगिता के फाइनल में इंग्लैंड की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से स्पेन को हराया. यह मैच स्विट्जरलैंड के बेसल शहर के सेंट जैकब-पार्क स्टेडियम में खेला गया था. UEFA महिला यूरो […]

प्रधानमंत्री ने चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 27 जुलाई को तमिलनाडु में आदि तिरुवथिरई उत्सव के समापन समारोह में भाग लिया था. यह उत्सव चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के उपलक्ष्य में अरियालुर ज़िले के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में आयोजित किया गया था. गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर चोल वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है. यह विशेष उत्सव […]

थाईलैंड और कंबोड‍िया के बीच संघर्ष-विराम पर सहमति, जानिए क्या है विवाद का कारण

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 28 जुलाई को संघर्ष-विराम पर  सहमति बन गई है. दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर 24 जुलाई से संघर्ष जारी था. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दोनों देशों के बीच सीजफायर के लिए वार्ता बैठक की मध्यस्थता की. वार्ता के अनुसार दोनों देश 28 जुलाई की मध्यरात्रि […]