शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन

जाने-माने शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का 2 अक्तूबर 2025 को निधन हो गया है. वे 89 वर्ष के थे. पद्म विभूषण से सम्मानित मिश्र भारतीय शास्त्रीय संगीत के एक सशक्त अवतार थे. पंडित छन्नूलाल मिश्र मुख्यतः शास्त्रीय गायक थे और स्वर-मंडल भी बजाते थे, जो एक तार वाला वाद्य यंत्र है जो सितार जैसा […]

RBI की चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा: रेपो दर 5.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समि‍ति (MPC) की बैठक 29 सितम्बर से 1 अक्तूबर तक मुंबई में हुई थी. बैठक की अध्यक्षता बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की थी. यह चालू वित्त वर्ष (2025-26) की चौथी द्विमासिक (अगस्त-सितमबर) मौद्रिक नीति (4th Bi-Monthly Monetary Policy) समीक्षा बैठक थी. MPC की बैठक, अगस्त 2025: […]

भारत ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार एशिया कप का विजेता बना

भारत 9वीं बार एशिया कप क्रिकेट का खिताब विजेता बना है. 28 सितम्बर को खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पाँच विकेट से हराकर विजेता बना. यह मैच संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने […]

भारत और भूटान के बीच रेलवे संपर्क के लिए समझौता

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 29 सितम्बर को भूटान की विदेश सचिव ओम पेमा चोडेन के साथ विचार-विमर्श किया. इस दौरान दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की और सहयोग के सभी प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति पर बातचीत की. रेलवे संपर्क के लिए समझौता भारत और भूटान ने रेलवे […]

बिहार के 2 नए आर्द्रभूमि को अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि का दर्जा दिया गया

बिहार के दो आर्द्रभूमि को अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि यानी रामसर स्थल का दर्जा दिया गया है. ये स्थल हैं- बक्सर जिले में स्थित गोकुल जलाशय (448 हेक्टेयर) और पश्चिम चंपारण जिले की उदयपुर झील (319 हेक्टेयर). इसके साथ ही बिहार में रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है, जबकि भारत में कुल […]