27 अक्तूबर 2024: 78वां पैदल सेना दिवस मनाया गया

भारतीय सेना प्रत्येक वर्ष 27 अक्तूबर को पैदल सेना दिवस (Infantry Day) मनाती है. इसी दिन 1947 में सेना की सिख रेजीमेंट ने वायुसेना के विशेष डकोटा विमान से श्रीनगर में लैंड कर जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तानी सेना और कबायलियों के चंगुल से बचाया था. 27 अक्तूबर 2024 को 78वां पैदल सेना दिवस मनाया गया. पैदल […]

भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (IGC) की सातवीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित

भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (IGC) की सातवीं बैठक (7th India-Germany Inter-Governmental Consultations) 24-26 अक्तूबर तक दिल्ली में आयोजित की गई थी. जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्‍ज इस बैठक में भाग लेने के लिए 24-26 अक्तूबर तक भारत के तीन दिन के दौरे पर थे. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और चांसलर शोल्‍ज ने इस बैठक की सह-अध्‍यक्षता की […]

16वां ब्रिक्‍स सम्मेलन रूस के कज़ान में आयोजित किया गया

16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (16th BRICS Summit) रूस के कज़ान में 22-23 अक्तूबर को आयोजित किया गया था. इस सम्मेलन की मेजबानी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बैठक की थी. इसका विषय ‘निष्पक्ष वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ था. 16वां ब्रिक्‍स सम्मेलन: मुख्य बिन्दु रूसी राष्ट्रपति वाल्दिमीर पुतिन द्वारा आयोजित […]

24 अक्टूबर 2024: 79वां संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को पूरे विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस (United Nations Day) मनाया जाता है. 1945 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र का गठन सभी के लिए शांति, विकास और मानव अधिकारों के समर्थन करने के लिए किया गया था. इस वर्ष (2024 में) 79वां संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया गया. संयुक्त राष्ट्र […]

24 अक्तूबर: विश्व पोलियो दिवस, जोनास साल्क का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 24 अक्तूबर को विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पोलियो के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. विश्व पोलियो दिवस 2024 की थीम ‘हर बच्चे तक पहुंचने का वैश्विक मिशन’ (A Global Mission to Reach Every Child) है. जोनास साल्क का जन्मदिन विश्व पोलियो दिवस […]