सोनिया गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अंतरिम अध्‍यक्ष बनाया गया

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्‍यक्ष बनाया गया है. कांग्रेस कार्यसमिति की 10 अगस्त को नई दिल्‍ली में हुई बैठक में श्रीमती गांधी को अंतरिम अध्‍यक्ष बनाने को मंज़ूरी दी गयी. नए अध्‍यक्ष के चुनाव तक सोनिया गांधी अंतरिम अध्‍यक्ष बनी रहेंगी.

BCCI ने NADA की डोपिंग निरोधक नीति का पालन करने का निर्णय लिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (National Anti Doping Agency- NADA) की डोपिंग निरोधक नीति का पालन करने का निर्णय लिया है. इसके तहत NADA कभी भी और कहीं भी क्रिकेटरों के डोप परीक्षण कर सकती है.

राजस्थान जैव ईंधन नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना

राजस्थान सरकार ने विश्व जैव ईंधन दिवस के उपलक्ष्य में जैव ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये ‘राज्य जैव ईंधन नियम-2019’ जारी किया है. राजस्थान देश में यह नीति लाने वाला पहला राज्य बना है. राजस्थान जैवईंधन प्राधिकरण ने प्रदेश में तीन करोड़ पौधे लगाए हैं जिनसे एक लाख लीटर बायोडीजल मिलेगा.

झारखंड के रांची में ‘मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना’ का शुभारंभ

उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने 10 अगस्त को झारखंड के रांची में ‘मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना’ का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, राज्यपाल और कृषि मंत्री भी शामिल हुए. योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ पांच हजार रुपए की राशि दी जाएगी. यह राशि उनके कृषि कार्य में सहयोग करने के लिए खाद, बीज, कीट-नाशक […]

10 अगस्त: विश्‍व जैव ईंधन दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 10 अगस्‍त को ‘विश्‍व जैव ईंधन दिवस’ मनाया जाता है. इसका उद्देश्‍य पांरपरिक जीवाश्‍म ईंधनों के विकल्‍प के रूप में गैर-जीवाश्‍म ईंधनों के महत्‍व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. जैव ईंधनों के विभिन्‍न फायदों में आयात निर्भरता में कमी, स्‍वच्‍छ पर्यावरण, किसानों को अतिरिक्‍त आमदनी और रोजगार सृजन शामिल हैं. इस वर्ष […]