29 अगस्त: परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस

प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day against Nuclear Tests) मनाया जाता है. इसका उद्देश्य परमाणु हथियारों से होने वाले नुकसान एवं उनके दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरुक करना है. 2 दिसम्बर, 2009 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 64वें सत्र में 29 अगस्त को परमाणु परीक्षण के […]

पवन कपूर को संयुक्त अरब अमीरात का अगला राजदूत नियुक्त किया गया

भारत ने 28 अगस्त को पवन कपूर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का अगला राजदूत नियुक्त किया. वह 1990 कैडर के IFS अधिकारी नवदीप सिंह पुरी का स्थान लेंगे. पुरी अक्टूबर 2016 से UAE में भारतीय मिशन की कमान संभाल रहे थे. पवन कपूर ने पिछले तीन वर्षों में इजरायल में राजदूत के रूप में […]

वायु सेना की शालिजा धामी ने पहली महिला फ्लाइट कमांडर बनने का कीर्तिमान बनाया

भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर शालिजा धामी ने फ्लाइंग यूनिट की पहली महिला फ्लाइट कमांडर बनने का कीर्तिमान हासिल किया है. धामी ने हिंडन स्थित वायुसेना के हवाई अड्डे में चेतक हेलीकॉप्टर यूनिट के फ्लाइट कमांडर का पदभार संभाला है. फ्लाइट कमांडर यूनिट की कमान में यह दूसरा पोस्ट है.

प्‍लास्टिक कचरे से डीजल बनाने वाले संयंत्र का देहरादून में उद्घाटन

भारतीय पेट्रोलियम संस्थान ने प्‍लास्टिक कचरे से डीजल बनाने वाले संयंत्र उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थापित किया है. केन्‍द्रीय विज्ञान और टेक्‍नोलाजी मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने 27 अगस्त को मुख्‍यमंत्री त्रिवेन्‍द्र सिंह रावत के साथ इस संयंत्र का संयुक्‍त रूप से उद्घाटन किया. एक टन क्षमता का यह प्‍लांट वर्षों की सफलतापूर्वक की गई […]

भारत की मानसी जोशी ने पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप खिताब जीता

भारत की मानसी जोशी ने पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप खिताब जीत कर इतिहास रचा है. उन्होंने महिला एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में हमवतन पारुल परमान को 21-12, 21-7 से हराया. मानसी का यह पहला विश्व चैम्पियनशिप खिताब है. सन् 2011 में एक दुघर्टना के दौरान मानसी ने अपना बायां पैर खो दिया था.