सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के 39वें अध्‍यक्ष का कार्यभार संभाला

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली ने 23 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के 39वें अध्‍यक्ष का कार्यभार संभाल लिया. अध्‍यक्ष पद के लिए गांगुली का चयन सर्वसम्‍मति से हुआ है. गांगुली को BCCI की महासभा में अगले नौ महीने के लिए आधिकारिक तौर पर बोर्ड की अध्यक्षता की कमान सौंपी […]

दिल्ली को हराकर बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग-7 का खिताब जीता

प्रो कबड्डी लीग-7 (PKL 7) का खिताब बंगाल वॉरियर्स ने जीत लिया है. इस प्रतियोगिता के फाइनल में बंगाल ने दबंग दिल्ली को हराकर पहली बार चैंपियन बना. यह मुकवाला अहमदाबाद के ट्रांसटेडियो के एका एरेना में खेला गया था. बंगाल वॉरियर्स ने पहली बार प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीता.

सरकार ने MTNL का BSNL में विलय का फैसला लिया

सरकार ने आर्थिक संकट से जूझ रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी MTNL का BSNL में विलय का 23 अक्टूबर को फैसला लिया. पुनरुत्थान पैकेज के तहत दोनों कंपनियों का विलय होगा. दोनों कंपनियों की मजबूती के लिए सरकार 29,937 करोड़ रुपए खर्च करेगी. 15000 करोड़ रुपए सॉवरेन बॉन्ड के जरिए जुटाए जाएंगे.

तुर्की की सीमा को कुर्द लड़ाकों से खाली कराने के लिए रूस और तुर्की ने एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किये

सीरिया और तुर्की की सीमा को कुर्द लड़ाकों से खाली कराने के लिए रूस और तुर्की ने 22 अक्टूबर को एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किये. इसका उद्देश्‍य सीरिया के उत्‍तर-पूर्वी इलाके पर साझा नियंत्रण स्‍थापित करना है. समझौते के तहत तुर्की को उन इलाकों का नियंत्रण मिलेगा, जिनमें उसने इस महीने के शुरू में कार्रवाई […]

कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की

कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की है. 21 अक्टूबर को हुए आम चुनाव में नजदीकी मुकाबले में ट्रूडो ने सत्ता पर वापसी करने में कामियाबी हासिल की. हालांकि उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया है. 338 सीटों वाली कनाडा की संसद के चुनाव में लिबरल […]