Entries by Team EduDose

8 अक्टूबर 2019: नागपुर में दीक्षाभूमि में 63वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस मनाया गया

महाराष्ट्र के नागपुर में 8 अक्टूबर को दीक्षाभूमि में 63वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस मनाया गया. इस अवसर पर देश और विदेश के विभिन्न भागों से बुद्ध धर्म के अनुयायी दीक्षाभूमि में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. थाईलैंड से गणमान्य अतिथि परमाअऩेक और म्यांमार से टेंग ग्यार मुख्य अतिथि […]

8 अक्टूबर 2019: भारतीय वायुसेना ने अपनी स्‍थापना की 87वीं वर्षगांठ मनाई

भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को अपना स्थापना दिवस (Air Force Day) मनाती है. 8 अक्टूबर 2019 को इसने अपना 87वां स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर गाजियाबाद स्थित हिंडन वायु सेना केन्‍द्र पर भव्‍य परेड और फ्लाईपास का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वायुसेना अध्‍यक्ष एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने संबोधित […]

जापान ओपन टेनिस 2019: नोवाक जोकोविच पुरुष एकल का विजेता बना

सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच जापान ओपन टेनिस के विजेता बन गए हैं. दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को 6-3, 6-2 से हराया. जोकोविच पहली बार जापान ओपन में खेल रहे थे. यह जोकोविच के करियर का 76वां और सीजन का चौथा खिताब है.

8वां अन्तर्राष्ट्रीय शेफ क्रांफेंस: स्वास्थ्य मंत्री ने ‘ट्रांस फैट-फ्री’ का लोगो जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) का 8वां अन्तर्राष्ट्रीय शेफ क्रांफेंस (IFCA’s 8th International Chefs Conference 2019) 5 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित किया गया. इस क्रांफेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार स्वास्थ्य कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ‘ट्रांस फैट-फ्री’ का लोगो जारी किया. यह ट्रांस-फैट्स के खिलाफ आंदोलन में एक महत्वपूर्ण मील […]

चीन ओपन टेनिस 2019: नाओमी ओसाका और डोमिनिक थीम एकल खिताब के विजेता बने

चीन ओपन टेनिस (China Open Tennis) टूर्नामेंट 27 सितम्बर से 6 ओक्टोबे तक बीजिंग में खेला गया. इस प्रतियोगिता के महिला एकल और पुरुष एकल का खिताब क्रमशः नाओमी ओसाका और डोमिनिक थीम ने जीता. महिला एकल — नाओमी ओसाका चीन ओपन टेनिस के महिला एकल का खिताब जापान की नाओमी ओसाका ने जीत लिया […]

विश्‍व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2019: सुरेन्‍द्र सिंह और मुकेश सिंह ने स्वर्ण पदक जीता

विश्‍व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2019 जर्मनी के बर्लिन में 5 नवम्बर से खेला जा रहा है. इस प्रतियोगिता में सुरेन्‍द्र सिंह और मुकेश सिंह ने स्वर्ण पदक जीता. सुरेन्‍द्र ने 110 किलो वर्ग में तीन नए विश्‍व रिकॉर्ड के साथ ये उपलब्धि हासिल की. वहीं मुकेश सिंह ने चौथी बार विश्‍व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम […]

पंजाब के लोकपाल के रूप में रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार शर्मा नियुक्त किये गये

पंजाब सरकार ने रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार शर्मा को लोकपाल नियुक्त किया है. जस्टिस सतीश कुमार मित्तल ने अप्रैल 2018 में लोकपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था. तब से यह पद रिक्त पड़ा था. रिटायर्ड जस्टिस विनोद शर्मा लोकपाल यह पद 6 साल की अवधि के लिए संभालेंगे. विनोद पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट […]

भारत और मंगोलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास डलहौजी के बकलोह में किया जा रहा है

भारत और मंगोलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमेडिक एलीफैंट-2019’ 5 से 18 अक्टूबर तक डलहौजी के बकलोह में किया जा रहा है. यह इस अभ्यास का 14वां संस्करण है. मंगोलिया सेना का प्रतिनिधित्व 084 एयर बोर्ने स्पेशल टास्क बटालियन के अधिकारी और भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट की एक बटालियन कर रही […]

7 अक्टूबर 2019: जिनेवा में प्रथम विश्व कपास दिवस समारोह का आयोजन किया गया

विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने 7 अक्टूबर को जिनेवा में प्रथम विश्व कपास दिवस (World Cotton Day) समारोह का आयोजन किया गया. केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी पांच दिवसीय इस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया. इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य कपास उत्पादक देशों, संबंधित वस्तुओं के उद्यमियों और व्यापारियों को लाभ पहुँचाना है. […]

बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा: दोनों देशों ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किये

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत की यात्रा पर आये बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ 5 अक्टूबर को नई दिल्‍ली में द्विपक्षीय वार्ता की. इस वार्ता में दोनों देशों ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किये. वार्ता में भारत और बांग्लादेश ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है जिससे भारत को बांग्लादेश में तटीय निगरानी […]

भुवनेश्‍वर में 39वां विश्‍व कवि सम्‍मेलन आयोजित किया गया

39वां विश्‍व कवि सम्‍मेलन (World Congress of Poets) का आयोजन भुवनेश्‍वर (KIIT University, Bhubaneswar) में 3 से 7 अक्टूबर तक भुवनेश्‍वर में किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता हिन्दी के ख्याति प्राप्त कवि विष्णु नागर ने की. उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने इस सम्मलेन को संबोधित किया. उन्होंने इस कवि सम्मेलन में कविताओं के एक संग्रह […]