Entries by Team EduDose

लद्दाख के लिए विशेष ग्रेड डीजल आपूर्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया

गृहमंत्री अमित शाह ने 17 नवम्बर को लद्दाख के लिए विशेष ग्रेड डीजल आपूर्ति केंद्र का वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया. इस आपूर्ति केंद्र से ठंड में इस्‍तेमाल किए जा सकने वाले विशेष किस्म के डीजल की निर्बाध आपूर्ति की जाएगी. विशेष ग्रेड डीजल की देश में पहली बार आपूर्ति की जा रही […]

एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2019: भारत ने 5 स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीते

एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप (AIBA Youth World Boxing Championships) 2019 प्रतियोगिता मंगोलिया के उलानबातोर में 8 से 18 नवम्बर तक आयोजित किया गया. भारत ने इस चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीते. महिला वर्ग में नाओरि‍म चानू, विंका, सनामाचा चानू, पूनम और सुषमा ने स्वर्ण पदक जीते. पुरुष वर्ग में सेलाय साय […]

स्टीफैनोस सितसिपास ने डोमिनिक थिएम को पराजित कर एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल का विजेता बना

एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल (ATP World Tour Finals Tennis) 2019 का खिताब ग्रीस के स्टीफैनोस सितसिपास ने जीता है. लंदन के ओ टू अरिना में 18 नवम्बर को खेले गए इस प्रतियोगिता के फाइनल में सितसिपास ने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को पराजित कर इस खिताब का विजेता बना. 21 साल के सितसिपास ने इस […]

भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शरद अरविंद बोबडे ने शपथ ली

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे ने भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में 18 नवम्बर को शपथ ली. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. न्‍यायमूर्ति रंजन गोगोई के 17 नवम्बर को सेवानिवृत्‍त हो जाने के बाद श्री बोबड़े भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश बने हैं. […]

देश में पानी की गुणवत्‍ता पर रिपोर्ट जारी की गयी: मुम्‍बई शीर्ष पर

केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता कार्यमंत्री रामविलास पासवान ने 16 नवम्बर को पानी की गुणवत्‍ता से संबंधित रिपोर्ट जारी की. इस रिपोर्ट में देश के 21 राज्‍यों की राजधानियों से नल जल के नमूने लिए गए थे. यह रिपोर्ट भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा किए गए परीक्षण पर आधारित है. इस सूची में मुम्‍बई में नलों से आने […]

विश्व पैरा-एथेलेटिक्‍स चैंपियनशिप 2019: भारत ने 2 स्‍वर्ण सहित नौ पदक जीते, चीन पहले स्‍थान पर रहा

विश्व पैरा-एथेलेटिक्‍स चैंपियनशिप (World Para Athletics Championships) 2019 दुबई में 7 नवम्बर से 15 नवम्बर तक खेला गया था. इस प्रतियोगिता में भारत ने 2 स्‍वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्‍य सहित 9 पदक जीतकर 24वें स्थान पर रहा. यह पैरा-एथेलेटिक्‍स प्रतियोगिता में भारत का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है. अब तक 2017 में लंदन में आयोजित […]

अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण: पहली बार अत्याधुनिक मिसाइल का रात में परीक्षण किया गया

भारत ने 16 नवम्बर को अग्नि-2 बलिस्टिक मिसाइल का रात में सफल परीक्षण किया. यह परीक्षण ओडिशा तट के पास (चांदीपुर परीक्षण केंद्र) ‘डॉ अब्दुल कलाम द्वीप’ पर एकीकृत परीक्षण (ITR) रेंज के प्रक्षेपण परिसर-4 में एक मोबाइल लॉन्चर से किया गया. ‘डॉ अब्दुल कलाम द्वीप’ को पहले व्हीलर आईलैंड के नाम से जाना जाता […]

16 नंवबर: राष्ट्रीय प्रेस दिवस, गुलाब कोठारी को राजाराम मोहन राय राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार

प्रत्येक वर्ष 16 नवम्बर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) के रूप में मनाया जाता है. राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश में आम लोगों को प्रेस के बारे में जागरूक करना और उनको प्रेस के नजदीक लाना है. प्रथम प्रेस आयोग ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा एवं पत्रकारिता […]

16 नवंबर: अन्तर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को अन्तर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (International Day for Tolerance) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सहिष्णुता के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न करना है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र असहिष्णुता वर्ष घोषित किया था. 1996 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को […]