Entries by Team EduDose

2020 में ISRO की पूरी योजना: गगनयान के लिए 4 अंतरिक्षयात्रियों का चयन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वर्ष 2020 में ISRO की योजनाओं की घोषणा की है. इसकी घोषणा ISRO प्रमुख डॉक्टर के सिवन ने 1 जनवरी को की. मिशन गगनयान के लिए 4 अंतरिक्षयात्रियों का चयन ISRO ने अंतरिक्ष के लिए भारत के पहले मानव मिशन गगनयान के लिए वायुसेना के चार अधिकारियों को चुना […]

जनरल बिपिन रावत ने देश के पहले ‘रक्षा सेवा प्रमुख’ का कार्यभार संभाला

जनरल बिपिन रावत ने 1 जनवरी 2020 को देश के पहले ‘रक्षा सेवा प्रमुख’ (चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टॉफ- CDS) का कार्यभार संभाल लिया. सरकार ने हाल ही में उन्हें देश का पहला CDS नियुक्त किया था. CDS के जिम्मे तीनों बलों थलसेना, नौसेना और वायु सेना से जुड़े कार्य तथा वर्तमान नियमों और प्रक्रियाओं के […]

सरकार ने अगले पांच वर्ष के लिए 102 लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की घोषणा की

सरकार ने अगले पांच वर्ष के लिए 102 लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की घोषणा की है. इसकी घोषणा 31 दिसम्बर को वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने की. बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के सरकार के प्रयासों की कड़ी में इन परियोजानाओं को अगले पांच वर्ष में पूरा किया जायेगा. नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन […]

रेलवे ने ‘रेलवे सुरक्षा बल’ का नाम बदलकर ‘भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा’ किया

इंडियन रेलवे ने अपने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (Indian Railway Protection Force Service- IRPSF) कर दिया है. 30 दिसम्बर को जारी एक आदेश के मुताबिक, मंत्रालय ने RPF को संगठित ‘ग्रुप A’ (OGAS) का दर्जा दिया है और इसका नाम बदल दिया है. RPF केंद्रीय सैन्य सुरक्षा […]

फिल्म ‘द लास्ट कलर’ को ऑस्कर अवॉर्ड्स की फीचर फिल्म्स की लिस्ट में शामिल किया गया

फिल्म ‘द लास्ट कलर’ को ऑस्कर अवॉर्ड्स के फीचर फिल्म्स की लिस्ट में शामिल किया गया है. ऑस्कर एकेडमी ने 2019 की 344 बेस्ट पिक्चर्स में इस फिल्म को शामिल किया है. इस लिस्ट का हिस्सा होने लायक बनने के लिए फिल्मों को लॉस एंजेलिस के कमर्शल मोशन पिक्चर थिएटर में 31 दिसंबर तक रिलीज […]

भारत और पाकिस्तान ने परमाणु ठिकानों और कैदियों की सूची साझा की

भारत और पाकिस्तान ने 1 जनवरी को एक-दूसरे को अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और कैदियों की सूची सौंपी. इन प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान नई दिल्ली और इस्लामाबाद में राजनयिक माध्यम से एक साथ किया गया. यह आदान-प्रदान दोनों देशों के बीच परमाणु ठिकानों पर हमले के विरुद्ध समझौते (Agreement on Prohibition of Attacks against Nuclear […]

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भारत के 28वें सेनाध्‍यक्ष का कार्यभार संभाला

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने 31 दिसम्बर को भारत के 28वें सेनाध्‍यक्ष का कार्यभार संभाला. उन्‍होंने जनरल बिपिन रावत की जगह ली है, जो देश के पहले ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टॉफ’ (CDS) नियुक्त किये गये हैं. सेना प्रमुख का पदभार संभालने से पहले जनरल नरवणे सेना उपाध्‍यक्ष के पद पर कार्यरत थे. जनरल मनोज मुकुंद […]

IOA ने बर्मिंघम राष्‍ट्रमंडल खेलों से बहिष्‍कार का आह्वान वापस लिया

भारतीय ओलिम्पिक संघ (IOA) की वार्षिक आम बैठक 30 दिसम्बर को नई दिल्‍ली में हुई. बैठक में IOA ने 2022 के बर्मिंघम राष्‍ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी प्रतियोगिता हटाये जाने के मुद्दे पर इन खेलों के बहिष्‍कार का आह्वान वापस ले लिया. बर्मिंघम खेलों से निशानेबाजी स्पर्धा के हटाए जाने के बाद भारत के इन खेलो […]

RBI ने शहरी सहकारी बैंकों द्वारा दिए जाने वाले कर्ज की अधिकतम सीमा तय की

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शहरी सहकारी बैंकों द्वारा दिए जाने वाले कर्ज की अधिकतम सीमा तय कर दी है. इससे संबंधित दिशा-निर्देश 30 दिसम्बर को जारी किये गये. इसका उद्देश्य किसी एक समूह को भारी कर्ज दिए जाने से हुए पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (PMC) बैंक जैसे घोटालों पर रोक लगाना है. RBI द्वारा […]