Entries by Team EduDose

EPFO ने निधि कोष जमा राशि पर ब्‍याज दर 8.5 प्रतिशत किया

कर्मचारी निधि कोष संगठन (EPFO) ने निधि कोष जमा राशि पर ब्‍याज दर 8.65 प्रतिशत से घटाकर 8.5 प्रतिशत कर दिया है. वित्त वर्ष 2019-20 के लिए ब्याज दरों में 0.15 फीसदी कटौती की गई है. नई ब्याज दर पिछले 7 सालों में सबसे कम है. इससे पहले वित्त वर्ष 2012-13 में PF पर ब्याज […]

सुप्रीम कोर्ट ने वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित सेवाएं देने की इजाजत दी

सुप्रीम कोर्ट ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित सेवाएं देने की इजाजत दे दी है. क्रिप्टोकरेंसी डिजिटल या आभासी मुद्राएं हैं, जिनमें मुद्रा इकाइयों के बनाने और फंड के लेन-देन का सत्यापन करने के लिए एन्क्रिप्शन तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है और यह व्यवस्था केंद्रीय बैंक से स्वतंत्र रहकर काम करती […]

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 सरकारी बैंकों का विलय कर चार ‘बड़े बैंक’ बनाने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 सरकारी बैंकों का विलय कर चार ‘बड़े बैंक’ बनाने की मंजूरी दे दी है. इसकी घोषणा 4 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की. सरकार ने 30 अगस्त 2019 में इन बैंकों के विलय की घोषणा की थी. यह विलय 1 अप्रैल 2020 से प्रभावी हो जायेगा. योजना के मुताबिक, […]

4 मार्च: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 4 मार्च को देश में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस’ (National Safety Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य जागरूकता न होने की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है. इस साल यानी 2020 में राष्ट्रीय स्तर पर 49वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया. राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के साथ ही 4 […]

तस्नीम मीर और मानसी सिंह ने ‘डच जूनियर अंतरराष्ट्रीय 2020’ में कांस्य पदक हासिल किए

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तस्नीम मीर और मानसी सिंह ने ‘योनेक्स डच जूनियर अंतरराष्ट्रीय 2020’ बैडमिंटन प्रतियोगिता के लड़कियों के एकल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए. यह पहली बार है, जब इस BWF जूनियर अंतरराष्ट्रीय ग्रां प्री टूर्नामेंट में भारत ने दो कांस्य पदक हासिल किए. नीदरलैंड के हार्लेम में खेली गई इस प्रतियोगिता के […]

मल्टी-नेशन नौसैनिक अभ्यास ‘मिलन-2020’ को स्थगित किया गया

भारतीय नौसेना ने अपने मल्टी-नेशन नौसैनिक अभ्यास ‘मिलन-2020’ को स्थगित करने की 3 मार्च को घोषणा की. देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के कारण यह अभ्यास स्थगित किया गया है. यह नौसैनिक अभ्यास 18 से 28 मार्च तक विशाखापट्टनम के तट आयोजित किया जाना था. इस मेगा अभ्यास में करीब 40 देशों […]

न्‍यूजीलैंड ने भारत से क्रिकेट टैस्‍ट मैच सीरीज 2-0 से जीती

न्‍यूजीलैंड ने भारत से दो मैचों की क्रिकेट टैस्‍ट मैच सीरीज 2-0 से जीत ली है. क्राइस्टचर्च में खले गये इस सीरीज के दुसरे और अंतिम मैच में 2 मार्च को न्‍यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया. 132 रन के लक्ष्‍य को न्‍यूजीलैंड ने तीन विकेट पर हासिल कर लिया. पहली पारी […]

राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया

केंद्र सरकार ने 2 मार्च को मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र (eco-sensitive zone- ESZ) घोषित किया. राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में गांगेय डॉल्फिन और अत्यंत लुप्तप्राय घड़ियाल पाए जाते हैं. पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस अभयारण्य की सीमा से 0 से 2 किलोमीटर के दायरे […]

3 मार्च: विश्व वन्यजीव दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को पूरे विश्व में ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ (World Wildlife Day) मनाया जाता है. वर्ष 1973 में इसी दिन वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES) को अंगीकृत किया गया था. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर विलुप्त संकटापन्न वन्य-जीवों तथा वनस्पतियों के […]

3 मार्च: विश्व श्रवण दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को ‘विश्व श्रवण दिवस’ (World Hearing Day) मनाया जाता है. इस दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता अभियान चलाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्‍य कान की सुरक्षा और बधीरता से बचाव के लिए जागरूकता फैलाना है. इस वर्ष यानी 2020 में विश्व श्रवण दिवस का विषय ‘Hearing […]