Entries by Team EduDose

MSME की सहायता के लिए कई फैसलों को मंजूरी, MSME की परिभाषा में बदलाव

सरकार ने किसानों और सूक्ष्‍म, लघु और मझोले उद्यमों (Micro, Small and Medium Enterprises) की सहायता के लिए 1 जून को कई ऐतिहासिक फैसलों को मंजूरी दी. यह मंजूरी प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दी गई. MSME की परिभाषा को संशोधित करने की मंजूरी मंत्रिमंडल ने सूक्ष्‍म, लघु और मझौले […]

MSME की मदद के लिए प्रधानमंत्री ने CHAMPIONS पोर्टल का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यम (MSME) क्षेत्र की इकाइयों की मदद के लिए 1 जून को चैंपियंस (CHAMPIONS) पोर्टल का शुभारंभ किया. CHAMPIONS का पूरा नाम creation and harmonious application of modern processes for increasing the output and national strength है. यह पोर्टल टेक्नोलॉजी पर आधारित मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम है. CHAMPIONS […]

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि (PMSVANidhi) शुरू की गयी

सरकार ने रेहड़ी विक्रेताओं को सस्ते ब्याज पर ऋण प्रदान करने के लिए एक विशेष माइक्रो-क्रेडिट सुविधा ‘PMSVANidhi’ शुरू की है. यह निर्णय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 1 जून को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक लिया गया. सरकार ने रेहड़ी विक्रेताओं को सस्ते ब्याज पर ऋण प्रदान करने के लिए एक विशेष माइक्रो-क्रेडिट सुविधा ‘प्रधानमंत्री […]

विपणन वर्ष 2020-21 के लिए खरीफ फसलों के न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य में बढ़ोतरी की गयी

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का निर्णय किया है. यह निर्णय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 1 जून को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में हुई. मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार खरीफ की 14 फसलों के लिए MSP में 83 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गयी है. यह बढ़ोतरी किसानों […]

2 जून 2020: तेलंगाना का छठा स्‍थापना दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 2 जून को तेलंगाना राज्य अपना स्‍थापना दिवस (Telangana Formation day) मनाता है. वर्ष 2014 में इसी दिन आंध्रप्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना भारत का 29वाँ राज्य बना था. इस वर्ष 2020 में राज्य ने अपना छठा स्‍थापना दिवस मनाया. तेलंगाना के गठन के बाद के. चंद्रशेखर राव राज्य के पहले मुख्यमंत्री और […]

SpaceX का ड्रैगन अंतरिक्ष यान दो अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुँचाया

अमेरिका के निजी अंतरिक्ष कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) का अंतरिक्ष यान ‘क्रू-ड्रैगन’ 31 मई को दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर सफलतापूर्वक अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन (International Space Station- ISS) पहुँचा. इस प्रकार SpaceX अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने वाली पहली निजी कंपनी बन गई है. वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्रा में एक नये युग की शुरूआत SpaceX के […]

भारत ने राष्ट्रीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पोर्टल को शुरू किया गया

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने 30 मई को भारत के राष्ट्रीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पोर्टल (National AI Portal of India) को शुरू किया. यह पोर्टल (ai.gov.in) भारत में AI संबंधित विकास के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा. AI पोर्टल के उद्देश्य यह भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संबंधित आर्टिकल, स्टार्टअप्स, […]

मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद ख़ान का निधन

मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद ख़ान का 1 जून को मुंबई में निधन हो गया. वह 42 साल के थे और किडनी की समस्या से पीड़ित थे. वाजिद अपने भाई और जोड़ीदार साजिद ख़ान के साथ मिलकर साजिद-वाजिद के युगल नाम से फ़िल्मों में संगीत की रचना करते थे. साजिद-वाजिद ने कई फ़िल्मों में हिट म्यूज़िक […]

1 जून: विश्व दुग्ध दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस आर्थिक विकास, आजीविका और पोषण में दुग्ध उत्पादों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति लोगों में जागरुकता फ़ैलाने के लिए मनाया जाता है. इस दिन दुनिया भर में विभिन्न अभियानों और रैलियों के द्वारा दूध के महत्ता […]

सर्वाधिक कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों की फोर्ब्स की सूची जारी, कोहली इकलौते भारतीय, फेडरर शीर्ष पर

अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने विश्व में सर्वाधिक कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों की वर्ष 2020 की सूची 30 मई को जारी की. स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी और 20 ग्रैंडस्लैम के विजेता रोजर फेडरर इस सूची में पहले स्थान पर हैं. फेडररकी कुल वार्षिक कमाई लगभग 106.3 मिलियन डॉलर (800 करोड़ रुपये) है. 1990 के बाद […]

31 मई: विश्व तंबाकू निषेध दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 31 मई को ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ (World No-Tobacco Day) मनाया जाता है. इस दिवस के मानाने का उद्देश्य देश और दुनिया भर में तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दे कर लोगों को जागरूक करना है. विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम WHO ने इस वर्ष यानी 2020 में […]