Entries by Team EduDose

भारत ने दुनिया के सबसे बड़े परमाणु फ्यूजन प्रोजेक्ट के ‘क्रायोस्टेट’ का अंतिम हिस्सा पूरा किया

भारत ने दुनिया के सबसे बड़े ‘परमाणु फ्यूजन प्रोजेक्ट’ के ‘क्रायोस्टेट’ का अंतिम हिस्सा पूरा कर लिया है. ‘क्रायोस्टेट’ के इस हिस्से को देश के एक निजी क्षेत्र की कंपनी ‘एलएंडटी’ ने सूरत के हजीरा में बनाया है. इसे 30 जून को फ्रांस भेजा गया. यह प्रोजेक्ट फ्रांस के कादार्शे में डेढ़ लाख करोड़ रुपए […]

प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना का नवम्‍बर तक के लिए विस्‍तार किया गया

प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना का नवम्‍बर 2020 तक के लिए विस्‍तार किया गया है. इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 30 जून को राष्‍ट्र को सम्‍बोधित करते हुए किया. प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत देशभर में 80 करोड जरूरतमंद लोगों को अब नवम्‍बर 2020 तक मुफ्त राशन दिया जायेगा. प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण […]

मलावी राष्ट्रपति चुनाव में लाजर मैकार्थी चकवेरा ने जीत हासिल की

मलावी में हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दल मलावी कांग्रेस पार्टी (MCP) के नेता लाजर मैकार्थी चकवेरा (Lazarus Chakwera) ने जीत हासिल की है. यहाँ न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के बाद दोबारा चुनाव कराए गए थे. मौजूदा राष्ट्रपति पीटर मुथारिका (Peter Mutharika) ने दोबारा चुनाव कराने के अदालत के निर्णय को […]

भारत में 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया

सरकार ने देश में चल रहे 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसकी घोषणा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 29 जून को की. देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा को ध्यान में रखते हुए इन ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया है. इनमें अधिकतर चीनी मोबाइल ऐप हैं. प्रतिबंधित ऐप […]

भारत के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया

भारत के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है। वेणुगोपाल का मौजूदा तीन साल का कार्यकाल 30 जून 2020 को समाप्त हो रहा था। केके वेणुगोपाल देश के एक प्रमुख अधिवक्ता हैं, उन्हें 30 जून 2017 को देश के 15वें अटॉर्नी जनरल यानी महान्यायवादी के रूप में नियुक्त किया […]

माइकल मार्टिन आयरलैंड के नये प्रधानमंत्री चुने गये, लियो वराडकर का इस्तीफा

माइकल मार्टिन को आयरलैंड का नया प्रधानमंत्री चुना गया है. आयरलैंड की संसद के निचले सदन की विशेष बैठक में 27 जून को डबलिन में हुए मतदान में उन्हें प्रधानमंत्री चुना गया. मार्टिन के पक्ष में 93 मत जबकि उनके खिलाफ 63 मत डाले गये. माइकल मार्टिन आयरलैंड के राजनीतिक दल ‘फियाना फाल पार्टी’ के […]

भूटान सरकार और खोलोंगछू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड के बीच जलविद्युत परियोजना के समझौते

भूटान सरकार और खोलोंगछू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड के बीच 29 जून को भूटान की राजधानी थिम्‍पू में जलविद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर हुए. ये समझौते विदेशमंत्री डॉ एस जयशंकर और भूटान के विदेशमंत्री डॉ तंडी दोरजी के वर्चुअल (विडियो कांफ्रेंसिंग) मौजूदगी में हुए. 600 मेगावाट की यह परियोजना पूर्वी भूटान के त्राशियांगत्से जिले में […]

नितिन मेनन को ICC के अंपायरों की एलीट पैनल में शामिल किया गया

भारत के युवा अंपायर नितिन मेनन को 2020-21 सत्र के लिए अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अंपायरों की एलीट पैनल में शामिल किया गया है. उन्हें इंग्लैंड के नाइजेल लोंग के स्थान पर लिया गया है. मेनन ICC के अंपायरों की एलीट पैनल में सबसे युवा अंपायर होंगे. ICC के महाप्रबंधक ज्योफ एलरडाइस (अध्यक्ष), पूर्व […]

29 जून: राष्‍ट्रीय सांख्यिकी दिवस, पीसी महालानोबिस की जंयती

प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (National Statistics Day) मनाया जाता है. 29 जून 2020 को 14वां सांख्यिकी दिवस मनाया गया. सरकार, रोजमर्रा की जिंदगी में सांख्यिकी के इस्तेमाल को लोकप्रिय बनाने और नीतियों को तैयार करने में सांख्यिकी के महत्‍व के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाती है. […]