Entries by Team EduDose

19 फरवरी 2021: छत्रपति शिवाजी महाराज की 391वीं जयंती मनाई गयी

19 फरवरी 2021 को छत्रपति शिवाजी महाराज की 391वीं जयंती मनाई गयी. 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में उन्का जन्म हुआ था. छत्रपति शिवाजी को एक कुशल रणनीतिकार और निपुण प्रशासक के रूप में याद किया जाता है. छत्रपति शिवाजी: एक दृष्टि छत्रपति शिवाजी महाराज ने पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी […]

क्‍वाड संगठन के विदेश मंत्रियों की तीसरी बैठक

चार देशों के समूह- क्‍वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक 18 फरवरी को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गयी. यह इस समूह की तीसरी मंत्रिस्‍तरीय बैठक थी. पहली बैठक 2019 में और दूसरी बैठक अक्टूबर 2020 में आयोजित की गयी थी. इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन, ऑस्ट्रेलियाई […]

82वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के महिला एकल का खिताब मनिका बत्रा ने जीता

मनिका बत्रा ने 82वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2020 के महिला एकल का खिताब जीत लिया है. 18 फरवरी को खेले गये इस प्रतियोगिता के फाइनल में रीथ रिश्या को पराजित कर दूसरी बार यह खिताब जीता. राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका ने 2015 में हैदराबाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहली ट्राफी हासिल की थी. […]

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दूरसंचार क्षेत्र के लिए उत्‍पादन से जुडी प्रोत्‍साहन योजना को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने दूरसंचार क्षेत्र के लिए उत्‍पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना को 17 फरवरी को मंजूरी दी. दूरसंचार क्षेत्र के लिए इस योजना के तहत 12195 करोड रुपये मंजूर किये गए हैं. इस योजना का लक्ष्‍य भारत में दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्‍पादों के विनिर्माण को बढावा देना है. इसके तहत घरेलू विनिर्माण को […]

WCCB को संयुक्‍त राष्‍ट्र का एशिया एनवायरनमेंट एनफोर्समेंट अवार्ड-2020

भारत के वन्‍य जीव अपराध नियंत्रण ब्‍यूरो (WCCB) को ‘एशिया एनवायरनमेंट एनफोर्समेंट अवार्ड’ ( Asia Environmental Enforcement Awards) -2020 से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार संयुक्‍त राष्‍ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की ओर से दिया जाता है. भारत में वन्‍य जीव अपराधों को रोकने के लिए प्रतिबद्धता के लिए WCCB को तीन वर्षों में दो बार […]

12-18 फरवरी: राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह, राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद का 63वां स्थापना दिवस

12 से 18 फरवरी को ‘राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह’ (National Productivity Week) मनाया गया. यह सप्ताह राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (National Productivity Council- NPC) द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर मनाया जाता है. इस वर्ष 12 फरवरी, 2021 को NPC का 63वां स्थापना दिवस था. NPC अपने स्थापना दिवस को ‘उत्पादकता दिवस’ के रूप में मनाती […]

भारत और मॉरीशस के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौते को मंजूरी दी गयी

भारत और मॉरीशस के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौते (CECPA) को मंजूरी दी गयी है. यह मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 17 फरवरी को प्रदान की गयी. यह भारत का पहला CECPA व्यापार समझौता है, जो अफ्रीका के किसी देश के साथ किया गया है. […]

उत्‍तरप्रदेश में बहराइच जिले में महाराजा सुहेलदेव स्‍मारक की आधारशिला

उत्‍तरप्रदेश के बहराइच जिले में महाराजा सुहेलदेव की स्‍मारक का निर्माण किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 16 फरवरी को एक कार्यक्रम में वीडियो काफ्रेंस के जरिये इस स्‍मारक और चित्‍तोरा झील के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. यह कार्यक्रम महाराजा सुहेलदेव की 112वीं जयंती पर आयोजित किया गया था. परियोजना में महाराजा […]

UNCDF ने भारतीय मूल की प्रीति सिन्हा को अपना कार्यकारी सचिव नियुक्त किया

संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष (UNCDF) ने भारतीय मूल की प्रीति सिन्हा को अपना कार्यकारी सचिव नियुक्त किया है. उन्होंने जूडिथ कार्ल की जगह ली है. UNCDF में उनका लक्ष्य महिलाओं, युवाओं, छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों को छोटे कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने का होगा. वह कम विकसित देशों (LDC), समुदायों, स्थानीय सरकारों […]

राष्‍ट्रीय राजमार्गों के सभी टोल प्‍लाजा पर फास्‍टैग अनिवार्य

सरकार ने 16 फरवरी से राष्‍ट्रीय राजमार्गों के सभी टोल प्‍लाजा पर फास्‍टैग (FASTag) अनिवार्य कर दिया गया है. राष्‍ट्रीय राजमार्ग शुल्‍क अधिनियम-2008 के अनुसार बिना समुचित फास्टैग के किसी टोल प्‍लाजा के फास्‍टैग लेन में प्रवेश करने पर वाहन को निर्धारित शुल्‍क की दोगुना राशि का भुगतान करना होगा. फास्‍टैग क्या है? फास्‍टैग एक […]