Entries by Team EduDose

नीति आयोग ने स्वास्थ्य सूचकांक का चौथा संस्करण जारी किया

नीति आयोग ने हाल ही में स्वास्थ्य सूचकांक का चौथा संस्करण (NITI Aayog 4th Health Index) जारी किया था. यह सूचकांक वर्ष 2019-20 को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इस सूचकांक के अनुसार बड़े राज्यों में केरल और छोटे राज्यों में मिजोरम शीर्ष पर है. इस बीच नीति आयोग ने उन राज्यों की […]

भारत UNSC में आतंकवाद निरोधी समिति की अध्यक्षता करेगा

भारत जनवरी 2022 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी समिति (UNSC Counter Terrorism Committee) की अध्यक्षता करेगा. भारत दूसरी बार सुरक्षा परिषद में इस समिति की अध्यक्षता करेगा. इससे पहले भारत ने 2011-12 में इस समिति की अध्यक्षता की थी. 2022 की शुरुआत में भारत को सुरक्षा परिषद की तीन महत्वपूर्ण समितियों की […]

भारतीय सेना ने मध्य प्रदेश में क्वांटम प्रयोगशाला स्थापित की

भारतीय सेना ने मध्य प्रदेश में क्वांटम प्रयोगशाला (Quantum Laboratory) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता केंद्र (AI) की स्थापना की है. इसकी स्थापना राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) के सहयोग से  महू के मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (MCTE) में की गयी है. इसका उपयोग प्रौद्योगिकी के प्रमुख विकासशील क्षेत्र में अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के लिए होगा. […]

उपभोक्‍ता संरक्षण नियम, 2021 की अधिसूचना जारी की गयी

सरकार ने उपभोक्‍ता संरक्षण नियम (Consumer Protection Rules) 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है. ये नियम देश में प्रत्‍यक्ष वि‍क्रय के माध्‍यम से खरीदी या बेची गई वस्‍तु और सेवाओं पर लागू होंगे. साथ ही, उपभोक्‍ताओं को वस्‍तु और सेवाएं देने वाली सीधी बिक्री से जुड़ी कंपनियों पर भी ये नियम लागू होंगे. ये […]

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में रेणुकाजी बांध परियोजना की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 दिसम्बर को हिमाचल प्रदेश में रेणुकाजी बांध परियोजना (Renukaji Dam Project) की आधारशिला रखी. यह परियोजना सिरमौर जिले में 6,700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जाएगी. इस परियोजना से 200 मिलियन यूनिट ऊर्जा उत्पन्न होने की संभावना है. रेणुकाजी बांध परियोजना गिरि नदी पर तैयार किया जाना है. […]

लखनऊ में रक्षा प्रौद्योगिकी और परीक्षण केंद्र तथा ब्रह्मोस विनिर्माण केंद्र की आधारशिला

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 26 दिसम्बर को लखनऊ में रक्षा प्रौद्योगिकी और परीक्षण केंद्र तथा ब्रह्मोस विनिर्माण केंद्र की आधारशिला रखी. ये केंद्र रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा बनाए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे (UPDIC) में रक्षा और अंतरिक्ष वैमानिकी निर्माण समूहों के तेज विकास के लिए लगभग […]

सरकार ने ‘सुशासन सूचकांक’ जारी किया, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा शीर्ष स्थान पर

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 25 दिसम्बर को ‘सुशासन सूचकांक’ (Good Governance Index- GGI) 2021 जारी किया था. यह सूचकांक प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा तैयार किया गया है. इस सूचकांक में 20 राज्यों ने 2021 में अपने समग्र GGI स्कोर में सुधार किया है. इस सूचकांक में […]

27 दिसंबर: महामारी की तैयारी का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

27 दिसंबर, 2021 को महामारी की तैयारी का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Epidemic Preparedness) मनाया गया था. यह दिन महामारी के खिलाफ वैश्विक साझेदारी के महत्व को रेखांकित करता है. इस दिवस को मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव को 2020 में मंज़ूरी दी थी. पहली बार यह दिवस 27 दिसंबर, 2020 […]

नागालैंड में अफस्‍पा हटाने के मुद्दे पर विचार करने के लिए एक समिति का गठन

केंद्र सरकार ने नागालैंड में सशस्‍त्र सेना विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) हटाने के मुद्दे पर विचार करने के लिए पांच सदस्‍यों की एक समिति का गठन किया है. नागालैंड सरकार के प्रतिनिध‍ियों की गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद यह कदम उठाया गया है. समिति 45 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी. भारत […]

अनुकृति उपाध्याय को सुशीला देवी साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया

प्रसिद्ध लेखिका अनुकृति उपाध्याय को ‘सुशीला देवी साहित्य पुरस्कार’ (Sushila Devi Literature Award) से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह पुरस्कार उनके उपन्यास किंत्सुगी (Kintsugi) के लिए प्रदान किया गया. सुशीला देवी साहित्य पुरस्कार सुशीला देवी साहित्य पुरस्कार की स्थापना रतनलाल फाउंडेशन द्वारा की गई थी. यह नवगठित पुरस्कार एक महिला लेखक द्वारा लिखे गए […]

भारतीय वायु सेना ने पंजाब सेक्टर में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को तैनात किया

भारतीय वायु सेना ने पंजाब सेक्टर में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की पहली स्वाड्रन को तैनात किया है. यह वायु रक्षा प्रणाली पाकिस्तान और चीन दोनों से हवाई खतरों से निपटने में सक्षम होगी. मुख्य बिंदु रूस ने हाल ही में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली का पहला स्क्वाड्रन भारत को सौंपा था. भारत ने रूस […]