Entries by Team EduDose

24-30 अप्रैल 2022: विश्व टीकाकरण सप्ताह के रूप में मनाया गया

प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह को ‘विश्व टीकाकरण सप्ताह’ (World Immunization Week) के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य हर व्यक्ति को टीका-निवारणीय रोगों के बारे में जागरुकता फैलाना और इन रोगों से बचाव करना है. पहली बार विश्व टीकाकरण सप्ताह 2012 में मनाया गया था. इस वर्ष यानी 2022 के विश्व […]

भारत ने नयी विमान लैंडिंग तकनीक ‘गगन’ का सफल परीक्षण किया

भारत ने एक नयी विमान लैंडिंग तकनीक  विकसित की है. इस तकनीक का नाम ‘गगन’ दिया गया है. इस तकनीक के माध्यम से खराब मौसम में भी आसानी से विमान उतारे जा सकेंगे. अमरीका- यूरोप और जापान के बाद भारत चौथा ऐसा देश है, जिसने यह तकनीक विकसित की है. गगन तकनीक का परीक्षण 28 […]

यूरोपीय संघ-भारत व्यापार और प्रौद्योगिक परिषद के गठन का निर्णय

भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने व्यापार और प्रौद्योगिक परिषद (India-EU Trade and Technology Council) के गठन का निर्णय लिया है. यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की यात्रा पर आयीं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच हुई 25 अप्रैल को हुई वार्ता में लिया गया था. यूरोपीय आयोग की […]

चिनाब नदी पर क्‍वार पनबिजली परियोजना के निर्माण की स्‍वीकृति दी गयी

जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड जिले में चिनाब नदी पर क्‍वार पनबिजली परियोजना के निर्माण की स्‍वीकृति दी गयी है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने 28 अप्रैल को यह स्‍वीकृति दी. मुख्य बिंदु 540 मेगावॉट की इस परियोजना पर 45 अरब रुपये से अधिक की लागत आएगी. बिजली के क्षेत्र […]

28 अप्रैल: विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस

प्रत्येक वर्ष 28 अप्रैल को दुनियाभर में ‘विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस’ (World Day for Safety and Health at Work) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कार्यस्थलों पर कर्मकारों के सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की ओर ध्यान आकर्षित करना है. 2022 का मुख्य विषय (थीम) इस वर्ष यानी 2022 में विश्व कार्यस्थल […]

7वां रायसीना डायलॉग 2022 दिल्ली में आयोजित किया गया

7वें रायसीना डायलॉग का आयोजन 25 से 27 अप्रैल तक दिल्ली में किया गया था. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस डायलॉग का शुभारंभ किया था. यह इस प्रतिष्‍ठित संवाद का 7वां संस्‍करण था. भारत की यात्रा पर आयीं यूरोपीय संघ की अध्‍यक्ष वर्सुला फॉन डे लायन इस संवाद में मुख्‍य अतिथि थीं. इस संवाद में […]

2021 में वैश्विक सैन्य व्यय पर SIPRI की रिपोर्ट, भारत विश्व में तीसरे स्थान पर

स्वीडन स्थित रक्षा ‘थिंक-टैंक’ सिपरी (Stockholm International Peace Research Institute- SIPRI) ने 2021 में हुए वैश्विक सैन्य व्यय (Global Military Expenditure) पर हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट के अनुसार पहली बार वैश्विक सैन्य व्यय (Global Military Expenditure) 2000 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया है. मुख्य बिंदु 2021 में […]

अमेरिकी उद्योगपति ऐलोन मस्‍क ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर का अधिग्रहण किया

चर्चित अमेरिकी उद्योगपति ऐलोन मस्‍क ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) का अधिग्रहण कर लिया है. यह अधिग्रहण सौदा 44 अरब डॉलर का है, जिसकी घोषणा ट्विटर ने 25 अप्रैल को की. ट्विटर कंपनी के बोर्ड ने अरबपति एलोन मस्‍क के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. मुख्य बिंदु एलोन मस्क ने ट्विटर को एक […]

इजरायल ने भारत को अत्याधुनिक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल की आपूर्ति की

इजरायल ने भारत को अत्याधुनिक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) की आपूर्ति की है. भारत के इमरजेंसी ऑर्डर पर इजरायल ने इसकी आपूर्ति की है जिसे भारतीय सेना और एयरफोर्स ने अपने बेड़े में शामिल कर लिया है. मुख्य बिंदु इमर्जेंसी खरीद के तहत पांचवीं जेनरेशन की एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों को सीमित संख्या में शामिल […]

26 अप्रैल: विश्‍व बौद्धिक सम्‍पदा दिवस

प्रत्येक वर्ष 26 अप्रैल को विश्‍व बौद्धिक सम्‍पदा दिवस (World Intellectual Property Day) मनाया जाता है. इसी दिन 1970 में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की स्थापना के लिए समझौता लागू हुआ था. इस दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य बौद्धिक संपदा के अधिकारों (पेटेंट, ट्रेडमार्क, औद्योगिक डिजाइन, कॉपीराइट इत्यादि) के प्रति लोगों को जागरूक करना […]