विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 नई दिल्ली में संपन्न हुआ

विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 (World Para Athletics Grand Prix) हाल ही में संपन्न हो गया. इसका आयोजन 11 से 13 मार्च 2026 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया था. भारत ने लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी की.

यह ग्रां प्री 2026 के अंतरराष्ट्रीय सीजन का दूसरा चरण था. इससे पहले फरवरी में दुबई में हुए पहले चरण में भी भारत ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था.

भारत का प्रदर्शन

  • इस टूर्नामेंट में भारत ने रिकॉर्ड 208 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया. पैरा-एथलीटों ने 75 स्वर्ण, 69 रजत और 64 कांस्य पदक जीते. इस प्रतियोगिता में भारत के 219 एथलीटों ने हिस्सा लिया था.
  • पेरिस 2024 पैरालंपिक के चैंपियन सुमित ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
  • पैरालंपिक पदक विजेता प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता. यह इस टूर्नामेंट में उनका दूसरा स्वर्ण था.
  • शैलेश कुमार ने पुरुषों की हाई जंप (T63) में स्वर्ण पदक हासिल किया.
  • कई स्पर्धाओं में तीनों मेडल (स्वर्ण, रजत, कांस्य) भारत के ही नाम रहे. उदाहरण के लिए, पुरुषों के शॉट पुट में शुभम जुयाल ने स्वर्ण जीता, जबकि भगत सिंह और प्रियांश कुमार ने रजत और कांस्य जीते.
  • इसी तरह 200 मीटर दौड़ में राकेश भाई भट्ट के नेतृत्व में भारत ने पोडियम स्वीप किया. इसके अलावा प्रवीण कुमार और मनोजकुमार सभापति ने भी अपने-अपने इवेंट्स में स्वर्ण जीते.