11वीं एशियाई एक्वेटिक्स चैंपियनशिप, भारत 11वें स्थान पर

11वीं एशियाई एक्वेटिक्स चैंपियनशिप (11th Asian Aquatics Championships) भारत की मेजबानी में आयोजित किया गया था. इसका आयोजन 28 सितंबर से 11 अक्टूबर 2025 तक वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अहमदाबाद में किया गया था. पहली बार भारत ने इस बड़े महाद्वीपीय एक्वेटिक्स इवेंट की मेज़बानी की.

मुख्य बिन्दु

  • एक्वेटिक्स एक प्रमुख महाद्वीपीय जलीय खेल प्रतियोगिता है. इस प्रतियोगिता में तैराकी, डाइविंग (Diving), आर्टिस्टिक तैराकी (Artistic Swimming), और वॉटर पोलो स्पर्धा शामिल थे. इसमें लगभग 29 देशों के 1,100 से अधिक एथलीट ने भाग लिया.
  • इस चैंपियनशिप में चीन ने 54 पदकों (40 स्वर्ण) के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया.
  • भारत ने इस चैंपियनशिप में कुल 13 पदक (4 रजत और 9 कांस्य) जीतकर अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. पदक तालिका में भारत 11वें स्थान पर रहा.

पदक तालिका: शीर्ष देश

  • चीन – 40 स्वर्ण, 10 रजत, 4 कांस्य | कुल: 54 (प्रथम)
  • कज़ाकिस्तान – 8 स्वर्ण, 7 रजत, 8 कांस्य | कुल: 23 (द्वितीय)
  • जापान – 5 स्वर्ण, 12 रजत, 4 कांस्य | कुल: 21 (तृतीय)
  • भारत – 0 स्वर्ण, 4 रजत, 9 कांस्य | कुल: 13 (11वाँ)