तीरंदाजी विश्व कप (Archery World Cup Stage 1) 2025 का पहला चरण 8-13 अप्रैल 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा के ऑबर्नडेल (Auburndale) में आयोजित किया गया था.
इस प्रतियोगिता में भारतीय तीरंदाजों ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल चार पदक जीते. भारत पदक तालिका में मैक्सिको, चीन और अमेरिका के बाद चौथे स्थान पर रहा.
भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक ऋषभ यादव और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने कम्पाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता. उन्होंने फाइनल में चीनी ताइपे (ताइवान) के आई-जौ हुआंग और चीह-लुन चेन की जोड़ी को हराया.
धीरज बोम्मादेवरा, तरुणदीप राय और अतनु दास की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम चीनी टीम से हार गई और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा.
धीरज बोम्मादेवरा ने पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. ऋषभ यादव, अभिषेक वर्मा और ओजस देवताले ने पुरुषों की कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीता.
तीरंदाजी विश्व कप: एक दृष्टि
तीरंदाजी विश्व कप का आयोजन तीरंदाजी खेल का अंतर्राष्ट्रीय शासी निकाय विश्व तीरंदाजी (World Archery) द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है. तीरंदाजी विश्व कप में आम तौर पर चार चरण होते हैं.
तीरंदाजी विश्व कप 2025 का दूसरा, तीसरा और चौथा चरण क्रमशः शंघाई, चीन (6-11 मई 2025), अंताल्या, तुर्किये (3-8 जून 2025) और मैड्रिड, स्पेन (8-11 जुलाई 2025) में होगा.
प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष आठ व्यक्तिगत तीरंदाज, तीरंदाजी विश्व कप के लिए खेलने के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं, जो कैलेंडर सत्र के अंत का भी प्रतीक है. फाइनल दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में 5 से 12 सितमबर 2025 तक खेला जाएगा.
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png00Team EduDosehttps://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.pngTeam EduDose2025-04-18 09:51:542025-04-18 09:51:54तीरंदाजी विश्व कप का पहला चरण, भारत चौथे स्थान पर