प्रबोवो सुबिआंतो ने इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली
प्राबोवो सुबियांतो ने 20 अक्तूबर को इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. उन्होंने जोको विडोडो का स्थान लिया है, जिन्होंने पिछले एक दशक से दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश का नेतृत्व किया था.
मुख्य बिन्दु
- प्रबोवो सुबिआंतो इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने मुस्लिमों के पवित्र धर्म ग्रंथ ‘कुरान’ पर हाथ रखकर राष्ट्रपति पद की शपथ ली.
- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, प्रबोवो सुबिआंतो, ने जोको विडोडो का स्थान लिया है जिनका दो बार का, दस साल का कार्यकाल समाप्त हो गया था.
- इस दौरान जिब्रान राकाबुमिंग राका ने भी उपराष्ट्रपति पद का शपथ लिया. इससे पहले वो सुरकार्ता के मेयर रह चुके हैं. राष्ट्रपति सुबिआंतो ने जोको विडोडो के बेटे को उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना था.
- इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में प्रबोवो सुबियांतो के शपथ समारोह में 40 से ज्यादा देशों के नेता और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. इसमें भारत, फ्रांस, अमेरिका, सऊदी अरब, रूस, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, चीन, ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देश शामिल हैं.
- केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री, पबित्रा मार्गेरिटा ने 20 अक्टूबर 2024 को जकार्ता, इंडोनेशिया में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया.