डेली कर्रेंट अफेयर्स
32वां ओलंपिक खेल टोक्यो 2020: ओलंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
टोक्यो ओलंपिक 2020 (32वां ओलम्पियाड के खेल) का 8 अगस्त को समापन हो गया. इसका 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 के बीच टोक्यो, जापान में किया गया था. इस ओलंपिक में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और जापान क्रमशः शीर्ष तीन स्थान पर रहे. इस ओलंपिक में भारतीय दल ने कुल सात पदक जीते जिनमें एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं. पदक तालिका में भारत 48वें स्थान पर रहा. यह ओलंपिक के इतिहास में भारत का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. पढ़ें पूरा आलेख…»
भारत और UAE के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘जायेद तलवार 2021’ आयोजित किया गया
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच 7 अगस्त को द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘जायेद तलवार (Zayed Talwar) 2021’ आयोजित किया गया गया था. इस अभ्यास का आयोजन फारस की खाड़ी में आबूधाबी के तट पर किया गया था.
इस अभ्यास में INS कोच्चि के साथ दो सी-किंग MK 42-B हैलीकॉप्टर भी इस अभ्यास के लिए फारस की खाड़ी में तैनात किए गए थे. संयुक्त अरब अमीरात की ओर से प्रक्षेपास्त्र युक्त UAE AL दफरा-बेनुनाह और एक AS-565-B पेंथर हैलीकॉप्टर ने हिस्सा लिया.
इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच लक्ष्य साधने, बचाव और राहत अभियान चलाने तथा आपसी सहयोग पर बल दिया गया. पूरे अभ्यास के दौरान हैलीकॉप्टरों का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया गया.
अमरीका ने ताइवान को पहली बार हथियार बेचने को मंज़ूरी दी
अमरीका ने चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच ताइवान को पहली बार हथियार बेचने को मंज़ूरी दे दी है. अमरीकी विदेश विभाग ने ताइवान को 750 अरब डॉलर के हथियार समझौते की मंज़ूरी दी.
ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह निर्णय अमरीकी सरकार की ताइवान के प्रति, प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इससे ताइवान को अपनी सुरक्षा को मज़बूत करने और क्षेत्रीय शांति तथा स्थायित्व को बनाए रखने में मदद मिलेगी.
अमरीका ने यह फैसला ऐसे समय में किया है, जब चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ रहा है. भारत-प्रशांत और कोरोना महामारी सहित विभिन्न मुद्दों के कारण अमरीका और चीन के बीच संबंध हाल के समय में बिगड़े हैं.
लद्दाख से इनर लाइन परमिट की व्यवस्था को खत्म किया गया
लद्दाख प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के संरक्षित क्षेत्रों से इनर लाइन परमिट (Inner Line Permit – ILP) की आवश्यकता को हटा दिया है. लद्दाख में आने वाले लोगों को यहां की यात्रा के लिए एक विशेष इनर लाइन परमिट लेना होता था.
लद्दाख के जिन हिस्सों के लिए अब तक इनर लाइन परमिट की जरूरत थी, उनमें नुब्रा वैली, खारदुंग ला, तुर्तुक, दाह और पैंगोंग TSO के इलाके शामिल थे.
इनर लाइन परमिट की व्यवस्था खत्म होने पर अब यात्रियों के यहां आने पर किसी सरकारी दस्तावेज की अनिवार्यता नहीं होगी और शुल्क भी बचेगा. इससे पर्यटन के विकास में मदद भी मिलेगी.
क्या होता है इनर लाइन परमिट?
इनर लाइन परमिट एक आधिकारिक यात्रा दस्तावेज (Official Travel Document) होता है. इस परमिट को जिसे संबंधित राज्य सरकार जारी करती है. इस तरह का परमिट भारतीय नागरिकों को देश के अंदर के किसी संरक्षित क्षेत्र में एक तय समय के लिए यात्रा की इजाजत देता है. इस परमिट के एवज में कुछ शुल्क भी सरकारों द्वारा लिया जाता है. लद्दाख के अलावा इनर लाइन परमिट की व्यवस्थाएं पूर्वोत्तर के भी कुछ राज्यों में हैं.
1873 में बना था ब्रिटिश राज का नियम
इनर लाइन परमिट की व्यवस्था को 1873 में ब्रिटिश भारत के कालखंड में लागू किया गया था. इसे तत्कालीन सरकार ने अपने व्यापारिक हितों को संरक्षित करने के लिए बनाया था, जिससे कि प्रतिबंधित इलाकों में भारत के लोगों को व्यापार करने से रोका जाय सके.
8 अगस्त 2021: ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 79वीं वर्षगांठ
8 अगस्त 2021 को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ (अगस्त क्रांति दिवस) की 79वीं वर्षगांठ (79th Quit India Movement) मनाई गयी. आज से 79 साल पहले 1942 में आज ही के दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बंबई अधिवेशन में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ को मंजूरी दी थी, इससे स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए एक बड़े आंदोलन का मार्ग प्रशस्त हुआ था. पढ़ें पूरा आलेख…»
देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि
सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज
भारत और चीन ने लद्दाख के गोगरा क्षेत्र से अपनी सेनाओ को पीछे हटाया
भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख के गोगरा क्षेत्र से अपनी सेनाओ को पीछे हटा लिया है. दोनों देशों के कोर कमांडरों के बीच वार्ता के 12वें दौर के बाद यह कदम उठाया गया है. इस क्षेत्र में दोनों देशों की सेना पिछले वर्ष यानि 2020 मई से आमने-सामने डटी थी.
भारत का चीन के साथ कारोबार घाटा घटकर 44 अरब हुआ
वर्ष 2020-21 के दौरान भारत का चीन के साथ कारोबार घाटा इससे पिछले वर्ष की तुलना में घटकर 44.20 अरब डॉलर पर आ गया. वर्ष 2018-19 के दौरान यह कारोबार घाटा 53.57 अरब डॉलर था. वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राज्यसभा में यह जानकारी दी.
अमरीका ने ईरान से परमाणु समझौते पर बातचीत का आग्रह किया
अमरीका ने ईरान के नये राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से ऐतिहासिक परमाणु समझौते पर फिर से बातचीत करने का आग्रह किया है. दोनों देशों के बीच 2018 से तनाव चल रहा है, जब राष्ट्रपति ट्रंप ने परमाणु समझौता निरस्त कर प्रतिबंध लगा दिया था. ईरान के राष्ट्रपति रईसी ने कहा था कि वे देश पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए किसी भी कूटनीतिक का समर्थन करेंगे. ईरान ने पश्चिमी देशों के आरोपों का खण्डन किया कि वह परमाणु हथियार बना रहा है.
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 की शुरुआत करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से उज्ज्वला योजना 2.0 की शुरुआत करेंगे. उज्ज्वला 2.0 के तहत लाभार्थी को गैस कनेक्शन के साथ-साथ स्टोव और पहली बार भरा हुआ सिलेंडर भी फ्री मिलेगा. इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले गरीब परिवारों को फ्री LPG कनेक्शन दिया जाता है. इस योजना का पहला संस्करण 2016 में उत्तर प्रदेश से लांच किया गया था.
