डेली कर्रेंट अफेयर्स
74वां कान फिल्मोत्सव 2021: फिल्म टाइटेन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया
74वां कांस फिल्म समारोह आधिकारिक रूप से 17 जुलाई को संपन्न हो गया. यह इस फिल्मोत्सव का 74वाँ आयोजन था.
इस समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘पाल्म-डे ओर’ (The Palme d’Or) फिल्म ‘टाइटेन’ (Titane) को दिया गया. इस फिल्म की निर्देशक फ्रांस की जूलिया डुकोर्नो, पाल्म डी ओर (कांस फिल्म फेस्टिवल का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार) जीतने वाली अब तक दूसरी महिला निर्देशक हैं. यह पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला महिला निर्देशक न्यूजीलैंड की जेन कैंपियन थीं. उन्हें यह पुरस्कार 1993 में फिल्म “द पियानो” के लिए दिया गया था.
74वें कांस फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अमेरिका के कालबे लैंड्री जोन्स को और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नॉर्वे की रेनेट रीन्सवे को दिया गया.
भारतीय निर्देशक पायल कपाड़िया की ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए ओइल डीओर (गोल्डन आई) पुरस्कार प्रदान किया गया.
मुख्य पुरस्कार विजेता: एक दृष्टि
- पाल्मे डी ओर – टाइटेन
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – रेनेट रेंसिवा (द वर्स्ट पर्सन इन द वर्ल्ड के लिए)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – कैलेब लैंडरी जोनस (निटरैम)
- ग्रैंड प्रिक्स – ए हीरो और कम्पार्टमेंट नंबर 6
- जूरी प्राइज – अहेड्स नी और मेमोरिया
- गोल्डन आई डॉक्यूमेंट्री पुरस्कार – ए नाइट ऑफ नोईंग नथिंग (भारतीय निर्देशक पायल कपाड़िया)
कान फिल्मोत्सव में भारत
- प्रथम कान फिल्मोत्सव (1946) में चेतन आनंद की हिंदी फिल्म ‘नीचा नगर’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला था.
- दूसरी बार 1956 में सत्यजीत राय की ‘पथेर पांचाली’ को यह पुरस्कार मिला.
- कान में मृणाल सेन की फिल्म ‘खारिज’ (1983) को स्पेशल जूरी अवार्ड और मीरा नायर की ‘सलाम बॉम्बे’ (1988) को कैमरा डि ओर तथा आडियंस अवार्ड मिल चुका है.
- भारतीय फिल्म निर्माता अच्युतानंद द्विवेदी की फिल्म ‘सीड मदर’ ‘इंटरनेशनल सेक्शन ऑफ नेसप्रेसो टैलेंट्स 2019’ श्रेणी में तीसरा पुरस्कार दिया गया.
कान फिल्मोत्सव: एक दृष्टि
कान फ़िल्मोत्सव (le Festival international du film de Cannes or simply le Festival de Cannes) का प्रारंभ 1939 में हुआ था. यह विश्व के सबसे सम्मान जनक फ़िल्म उत्सवों में से एक माना जाता है.
अफगान शांति प्रक्रिया के लिए अमेरिका, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान व पाकिस्तान का नया क्वॉड समूह
अफगान शांति प्रक्रिया के लिए अमेरिका, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान व पाकिस्तान का एक नया क्वॉड समूह बनाने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति बनी है.
हिंद-प्रशांत में चीन की चुनौती से मुकाबला करने के लिए इससे पहले भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच क्वाड गठबंधन बनाया गया था.
मुख्य बिंदु
- अफगानिस्तान की सीमा पूर्व और दक्षिण में पाकिस्तान से, पश्चिम में ईरान से, उत्तर में तुर्कमेनिस्तान, उजबेकिस्तान और ताजिकिस्तान तथा उत्तर पूर्व में चीन से मिलती है.
- ऐतिहासिक सिल्क मार्ग के मध्य में स्थित अफगानिस्तान लंबे समय तक व्यापार के लिए एशियाई देशों को यूरोप से जोड़ने का माध्यम और सांस्कृतिक, धार्मिक एवं वाणिज्यिक संपर्कों को बढ़ावा देने वाला रहा है.
- चीन की बेल्ट रोड इनिशिएटिव (BRI) योजना का विस्तार अफगानिस्तान तक करने की हत्वाकांक्षा के बीच नए क्वाड समूह का गठन अहम है. BRI चीन की कई अरब डॉलर की योजना है, जिसका मकसद दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य एशिया, खाड़ी क्षेत्रों, अफ्रीका व यूरोप को समुद्र-सड़क मार्ग से जोड़ना है.
लुईस हैमिल्टन ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स 2021 के विजेता बने
ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स 2021 का खिताब ब्रिटेन के मर्सडीज ड्राईवर लुईस हैमिल्टन (Mercedes-Great Britain) ने जीत ली है. वह रिकॉर्ड आठवीं बार इस प्रतियोगिता के विजेता बने हैं.
इसका आयोजन 18 जुलाई, 2021 को यूनाइटेड किंगडम के सिल्वरस्टोन सर्किट में किया गया था. इस प्रतियोगिता में मोनाको के फेरारी ड्राईवर चार्ल्स लेक्लर दूसरे फिनलैंड के मर्सडीज ड्राईवर वाल्टेरी बोटास (Valtteri Bottas) तीसरे स्थान पर रहे.
AICTE ने नए शैक्षणिक वर्ष से क्षेत्रीय भाषाओं में भी इंजीनियरिंग पढ़ाये जाने की अनुमति दी
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने आठ राज्यों के 14 इंजीनियरिंग कॉलेजों को नए शैक्षणिक वर्ष से क्षेत्रीय भाषाओं में भी इंजीनियरिंग पढ़ाये जाने की अनुमति दी है. इसके लिए इन इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्नातक कार्यक्रमों में सामूहिक रूप से एक हजार से अधिक छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति दी गयी है.
यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NPE) के प्रावधानों के अनुरूप है. AICTE के निर्देश के अनुसार उत्तर प्रदेश के चार, राजस्थान के दो और मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के एक-एक इंजीनियरिंग कॉलेजों में हिंदी में भी विषय पढ़ाया जाएगा. वहीं आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के शेष कॉलेज क्रमशः तेलुगु, मराठी, बंगाली और तमिल में पढ़ाई हो सकेगी.
नई शिक्षा नीति के अनुसार ही AICTE ने बी.टेक. कार्यक्रमों को हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, गुजराती, मलयालम, बांग्ला, असमिया, पंजाबी और उड़िया को इन 11 भाषाओं में पढ़ाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है.
18 जुलाई: नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस
प्रत्येक वर्ष दुनियाभर में नेल्सन मंडेला के जन्मदिवस 18 जुलाई को ‘नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस लोकतंत्र के लिए संघर्ष और दुनिया भर में शांति को बढ़ावा देने में नेल्सन मंडेला के योगदान की स्मृति में मनाया जाता है. इस वर्ष यानि 2021 में नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस ‘One Hand Can Feed Another’ थीम पर मनाया गया. पढ़ें पूरा आलेख…»
देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि
सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज
बहुत पुराने वाहनों के पंजीकरण प्रक्रिया को औपचारिक रूप दिया गया
देश में बहुत पुराने वाहनों (विंटेज व्हीकल) को संरक्षित करने के उद्देश्य से सरकार ने पंजीकरण प्रक्रिया को औपचारिक रूप दे दिया है. ऐसे वाहनों के पुराने नम्बर बरकरार रखे जायेंगे और नये सिरे से इनके पंजीकरण के लिए VA श्रृखंला आबंटित की जायेगी. यह सुविधा पचास वर्ष से अधिक पुराने ऐसे दुपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए होगी जो अपने मूल रूप में मौजूद हैं और जिनमें कोई खास बदलाव नहीं किया गया है.
अमरीका ने भारतीय नौसेना को MH-60 R मल्टी-रोल हेलीकॉप्टरों की पहली खेप की आपूर्ति की
अमरीका ने भारतीय नौसेना को दो MH-60 R मल्टी-रोल हेलीकॉप्टरों की पहली खेप की आपूर्ति की है. इसका निर्माण अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन कॉरपोरेशन द्वारा ने किया है. ये हेलीकॉप्टर हर मौसम में सफलता के साथ उडान भर सकते हैं और इनमें एवियोनिक्स और सेन्सर जैसी सभी आधुनिकतम सुविधाएं हैं.
ब्लू ओरिजिन की पहली मानव उड़ान
अमेरिकी कम्पनी ‘ब्लू ओरिजिन’ 20 जुलाई को पहली मानव उड़ान लॉन्च करने जा रही है. इस उडान में न्यू शेपर्ड रॉकेट अपने अरबपति संस्थापक जेफ बेजोस को अंतरिक्ष की सैर पर ले जाएगा. यह न्यू शेपर्ड रॉकेट की कुल 16 वीं उड़ान होगी. हालांकि अंतरिक्ष यात्रियों के साथ न्यू शेपर्ड रॉकेट की यह पहली उड़ान होगी.
नेपाल के नए प्रधानमंत्री ने विश्वास मत जीता
नेपाल के नए प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने संसद में विश्वास मत जीत लिया है. शेर बहादुर देउबा को 275 सदस्यों वाली प्रतिनिधि सभा में 136 मतों की आवश्यकता थी, जबकि उन्हें 165 मत मिले. इससे पहले नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त करने का आदेश पारित किया था.
इंडो-नेपाल मैत्री ट्रेन का जयनगर से कुर्था तक सफल स्पीड ट्रायल किया गया
बहुप्रतीक्षित इंडो-नेपाल मैत्री ट्रेन का जयनगर से कुर्था तक सफल स्पीड ट्रायल 18 जुलाई को किया गया. स्पीड ट्रायल ट्रेन को जयनगर से कुर्था जाने के क्रम में 70 किमी की रफ्तार से परिचालन किया गया. वहीं कुर्था से जयनगर तक 115 किमी की रफ्तार से ट्रेन चलायी गई. जयनगर-कुर्था मैत्री रेल परियोजना का विकास भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी इरकॉन (IRCON) द्वारा किया जा रहा है जिसे भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित किया गया था.
