Tag Archive for: wrestling

दीपक पूनिया ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा

पहलवान दीपक पूनिया ने 14 अगस्त को जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने एस्तोनिया में रूस के एलिक शेबजुखोव को हराकर यह पदक जीता. 86 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती (wrestling) स्पर्धा में उन्होंने यह खिताब जीता. 2018 में उन्होंने इस स्पर्धा में रजत पदक जीता था.

दीपक पूनिया 18 साल में इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान है. इससे पहले 2001 में रमेश कुमार (69 किलो) और पलविंदर सिंह चीमा (130 किलो) ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था.

पूनिया ने इस जीत के साथ ही सीनियर विश्व चैंपियनशिप टीम में भी जगह बना ली है. यह प्रतियोगिता कजाखस्तान में 14 से 22 सितंबर तक होगा. यह 2020 तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफायर भी होगा.


विनेश फोगाट ने पोलैंड ओपन कुश्ती टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता

भारत की पहलवान विनेश फोगाट ने वारसा में पोलैंड ओपन कुश्ती टूर्नामेंट में महिलाओं के 53 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता. यह इस भार वर्ग में एक माह के भीतर उनका लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है. इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में स्थानीय पहलवान रुकसाना को 3-2 से हराया.