Tag Archive for: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता यात्रा, कोलकाता पत्‍तन का नाम डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी पत्‍तन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11-12 जनवरी को कोलकाता दौरे पर थे. उन्होंने इस क्रम में कोलकाता में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया.

कोलकाता पत्‍तन का नाम बदलकर डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी पत्‍तन

प्रधानमंत्री ने कोलकाता बंदरगाह न्यास की स्थापना के 150 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इसका नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने की घोषणा की. उन्होंने इस अवसर पर पोर्ट ट्रस्‍ट से जुड़ा एक विशेष गीत भी जारी किया और एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया. श्री मोदी ने इस अवसर पर पत्‍तन के विकास की छह सौ करोड़ रुपये की लागत की कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया.

नगीना भगत और नरेश चंद्र चक्रबर्ती को सम्‍मानित किया गया

प्रधानमंत्री ने इस ट्रस्‍ट के मौजूदा और सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन कोष में कमी की भरपाई के लिए 501 करोड़ रुपये का चेक दिया. एक यादगार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कोलकाता पोर्ट ट्रस्‍ट के 105 और 100 वर्ष आयु के दो वयोवृद्ध कर्मचारी नगीना भगत और नरेश चंद्र चक्रबर्ती को सम्‍मानित किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने सामानों की सुगम आवाजाही के लिए पोर्ट में फुल रेक हैंडलिंग सुविधा का उद्घाटन किया और उन्‍नत बनाई गई रेलवे अवसंरचना राष्‍ट्र को समर्पित की. उन्होंने हल्दिया डाक परिसर में बर्थ नबंर-3 में मशीन संचालित सुविधाओं और एक प्रस्‍तावित रिवरफ्रंट विकास योजना का भी शुभारंभ किया.

इस मौके पर सुंदरबन की 200 आदिवासी छात्राओं के लिए प्रीतिलता छत्री में एक कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया गया. पीएम मोदी ने बताया कि इस वर्ष हल्दिया में मल्टीमॉडल टर्मिनल और फरक्का में नेविगेशनल लॉक को तैयार करने का प्रयास है.

प्रधानमंत्री को अमेरिका में ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिका में ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा. यह सम्मान अमेरिका स्थित बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जायेगा. बिल एंड मेलिंडा फाउंडेशन की स्थापना बिल गेट्स तथा उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स द्वारा वर्ष 2000 में की गयी थी. उन्हें यह सम्मान भारत में स्वच्छता की अलख जगाने (भारत स्वच्छ अभियान) के लिए दिया जा रहा है.

ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड किसी भी नेता को अपने देश में या ग्लोबल स्तर पर किसी भी लक्ष्य को प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए दिया जाता है. यह अवॉर्ड समारोह 24 सितंबर को आयोजित किया जाएगा.

प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा
प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान अमेरिका यात्रा के दौरान दिया जायेगा. प्रधानमंत्री मोदी 21 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में हिस्सा लेने जा रहे हैं. जहां वो UNGA को संबोधित करेंगे. साथ ही ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम को 25 सितंबर को संबोधित करेंगे. न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान पीएम मोदी गांधी पीस गार्डन का भी उद्घाटन करेगें. न्यूयॉर्क पहुंचने से पहले पीएम मोदी ह्यूस्टन जाएंगे और वो यहां भारतीय-अमेरिकी समुदाय को 22 सितंबर को संबोधित करेंगे.