EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: Interpol

प्रवर्तन निदेशालय ने इंटरपोल के माध्यम से अपना पहला पर्पल नोटिस जारी किया

September 3, 2025/by Team EduDose
  • भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने व्यापार-आधारित धन शोधन के एक जटिल मामले में इंटरपोल के माध्यम से पहली बार पर्पल नोटिस जारी किया है.
  • अपनी जाँच के दौरान, ED ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की आड़ में धन शोधन में लिप्त घरेलू और विदेशी फर्जी संस्थाओं के एक संगठित नेटवर्क का पता लगाया है.
  • इस पर्पल नोटिस को जारी करके, ED ने इंटरपोल के 196 सदस्य देशों की प्रवर्तन एजेंसियों के साथ साझा किया है और उन्हें नई धन शोधन तकनीकों के बारे में चेतावनी दी है.

इंटरपोल की कलर-कोडेड नोटिस

  • रेड नोटिस: अभियोजन या सजा काटने के लिए वांछित व्यक्तियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए.
  • येलो नोटिस: लापता व्यक्तियों (अक्सर नाबालिग) का पता लगाने या ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जो स्वयं की पहचान करने में असमर्थ हैं.
  • ब्लू नोटिस: किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान, या गतिविधियों से संबंधित अतिरिक्त जानकारी जुटाने के लिए.
  • ब्लैक नोटिस: अज्ञात शवों की जानकारी प्राप्त करने के लिए.
  • ग्रीन नोटिस: किसी व्यक्ति की आपराधिक गतिविधियों के बारे में चेतावनी देने के लिए, जब वह पब्लिक सेफ्टी के लिए संभावित खतरा हो.
  • ऑरेंज नोटिस: किसी घटना, व्यक्ति, वस्तु या प्रक्रिया के बारे में चेतावनी देने के लिए जो पब्लिक सेफ्टी  के लिए गंभीर और आसन्न खतरा प्रस्तुत करता हो.
  • पर्पल नोटिस: अपराधियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले तरीकों, वस्तुओं, उपकरणों और छिपाव विधियों की जानकारी प्राप्त करने या प्रदान करने के लिए.
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद विशेष नोटिस: उन संस्थाओं और व्यक्तियों के लिए जारी किया जाता है, जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंध समितियों के टारगेट होते हैं.
  • सिल्वर नोटिस: इंटरपोल ने इटली के अनुरोध पर 10 जनवरी 2025 को एक नया सिल्वर नोटिस जोड़ा है. यह इंटरपोल की कलर-कोडेड नोटिस सीरीज में सबसे नई है. इटली ने एक कुख्यात माफिया की संपत्तियों की जानकारी मांगते हुए इंटरपोल से सिफारिश की थी. सिल्वर नोटिस के तहत इंटरपोल उस व्यक्ति या नोटिस से संबंधित जानकारी को सार्वजनिक नहीं करेगा, जिसके लिए किसी देश ने जानकारी मांगी है.

क्या है इंटरपोल?

  • इंटरपोल (International Criminal Police Organization) की स्थापना ऑस्ट्रिया के विएना में 7 सितंबर 1923 को हुई थी. यह संगठन सदस्य देशों के पुलिस नेटवर्क को जोड़ता है और अंतर्राष्ट्रीय अपराध नियंत्रण पर काम करता है.
  • इंटरपोल के सदस्य देश अपने प्रशिक्षित पुलिस अधिकारियों को इंटरपोल में प्रतिनियुक्त करते हैं. भारत 1949 में इस संगठन में शामिल हुआ था.
  • इंटरपोल महासभा अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संगठन का शीर्ष शासी निकाय है और प्रमुख निर्णय लेने के लिए इसकी वार्षिक बैठक होती है. इसका मुख्यालय फ्रांस के ल्योन में है.

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate)

  • प्रवर्तन निदेशालय (ED) भारत की एक आर्थिक खुफिया और कानून प्रवर्तन एजेंसी है जो धन शोधन (PMLA) और विदेशी मुद्रा कानूनों (FEMA) के उल्लंघनों की जांच करती है.
  • यह वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत आती है और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है. ED अपराधों से जुड़ी संपत्तियों का पता लगाती है, उन्हें संलग्न करती है, और अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करती है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-09-03 10:15:282025-09-03 10:15:28प्रवर्तन निदेशालय ने इंटरपोल के माध्यम से अपना पहला पर्पल नोटिस जारी किया

इंटरपोल ने नया सिल्वर नोटिस जारी किया

January 12, 2025/by Team EduDose
  • इंटरपोल ने 10 जनवरी से एक नया सिल्वर कलर का एक नया नोटिस जोड़ा है. सिल्वर कलर का एक नया नोटिस इंटरपोल की कलर-कोडेड नोटिस सीरीज में सबसे नई है. इससे पहले आठ अलग-अलग रंग के नोटिस जारी किया जा चुका है.
  • फिलहाल सिल्वर नोटिस वाला सिस्टम पायलट प्रोजेक्ट के तहत भारत समेत 52 देशों के साथ शुरू किया गया है जो की नवंबर 2025 तक चलेगा. कामयाबी मिलने पर इसे तमाम 195 देशों के साथ शुरू कर दिया जाएगा.
  • इंटरपोल ने यह नोटिस इटली के अनुरोध पर जारी किया है. इटली ने एक कुख्यात माफिया सरगना की संपत्तियों की जानकारी मांगते हुए इंटरपोल से सिफारिश की थी.
  • सिल्वर नोटिस के तहत इंटरपोल उस व्यक्ति या नोटिस से संबंधित जानकारी को सार्वजनिक नहीं करेगा, जिसके लिए किसी देश ने जानकारी मांगी है.
  • सदस्य देश सिल्वर नोटिस का उपयोग करके धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, मादक पदार्थों की तस्करी, पर्यावरण अपराध और अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित व्यक्ति की आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी संपत्तियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
  • इंटरपोल का जनरल सेक्रेटरी हर सिल्वर नोटिस और डिफ्यूज़न की समीक्षा करेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह संगठन के नियमों का पालन करती है.
  • सिल्वर नोटिस का उद्देश्य अपराधियों और उनके नेटवर्क से अवैध संपत्ति छीनना संगठित अंतरराष्ट्रीय अपराध से लड़ना है.

भारत को कैसे होगा लाभ

  • सिल्वर नोटिस भारत को उन अपराधियों की संपत्तियों का पता लगाने में मदद करेगा, जिन्होंने अपनी अवैध संपत्ति को अन्य देशों में स्थानांतरित कर दी है.
  • भारत में कम से कम 10 भगोड़े आर्थिक अपराधी हैं. भारत से विदेशों में स्थानांतरित ब्लैक मनी की कुल राशि का सटीक अनुमान नहीं है.

इंटरपोल की कलर-कोडेड नोटिस

  1. रेड नोटिस: अभियोजन या सजा काटने के लिए वांछित व्यक्तियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए.
  2. येलो नोटिस: लापता व्यक्तियों (अक्सर नाबालिग) का पता लगाने या ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जो स्वयं की पहचान करने में असमर्थ हैं.
  3. ब्लू नोटिस: किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान, या गतिविधियों से संबंधित अतिरिक्त जानकारी जुटाने के लिए.
  4. ब्लैक नोटिस: अज्ञात शवों की जानकारी प्राप्त करने के लिए.
  5. ग्रीन नोटिस: किसी व्यक्ति की आपराधिक गतिविधियों के बारे में चेतावनी देने के लिए, जब वह पब्लिक सेफ्टी के लिए संभावित खतरा हो.
  6. ऑरेंज नोटिस: किसी घटना, व्यक्ति, वस्तु या प्रक्रिया के बारे में चेतावनी देने के लिए जो पब्लिक सेफ्टी  के लिए गंभीर और आसन्न खतरा प्रस्तुत करता हो.
  7. पर्पल नोटिस: अपराधियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले तरीकों, वस्तुओं, उपकरणों और छिपाव विधियों की जानकारी प्राप्त करने या प्रदान करने के लिए.
  8. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद विशेष नोटिस: उन संस्थाओं और व्यक्तियों के लिए जारी किया जाता है, जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंध समितियों के टारगेट होते हैं.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2025-01-12 20:22:012025-01-15 20:25:48इंटरपोल ने नया सिल्वर नोटिस जारी किया

इंटरपोल की 90वीं महासभा दिल्ली में आयोजित की गई

October 23, 2022/by Team EduDose

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (Interpol) की 90वीं महासभा का आयोजन भारत में किया गया था. यह बैठक दिल्ली के प्रगति मैदान में 18 से 21 अक्तूबर तक हुई थी, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.

इंटरपोल की 90वीं महासभा: मुख्य बिन्दु

  • भारत में इंटरपोल महासभा की बैठक 25 सालों के बाद हुई. पिछली बार भारत में यह महासभा 1997 में हुई थी.
  • इस महासभा में 195 इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए, जिसमें मंत्री, देशों के पुलिस प्रमुख, राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल थे.
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, इंटरपोल के अध्यक्ष अहमद नासर अल रायसी और महासचिव जुर्गन स्टॉक भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे.
  • इस कार्यक्रम में कुख्यात अपराधियों को ट्रैक करने से लेकर नार्को-टेरिरिज्म, भ्रष्टाचार, साइबर अपराध, ड्रग सिंडिकेट, फ्रॉड, लापता व्यक्तियों को ढूंढने और आतंकवाद के आपराधिक पैटर्न पर चर्चा हुई ताकि भविष्य में अपराधी के खिलाफ जांच करना आसान रहे.

क्या है इंटरपोल?

  • इंटरपोल (International Criminal Police Organization) की स्थापना ऑस्ट्रिया के विएना में 7 सितंबर 1923 को हुई थी. यह संगठन सदस्य देशों के पुलिस नेटवर्क को जोड़ता है और अंतर्राष्ट्रीय अपराध नियंत्रण पर काम करता है.
  • इंटरपोल के सदस्य देश अपने प्रशिक्षित पुलिस अधिकारियों को इंटरपोल में प्रतिनियुक्त करते हैं. भारत 1949 में इस संगठन में शामिल हुआ था.
  • इंटरपोल महासभा अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संगठन का शीर्ष शासी निकाय है और प्रमुख निर्णय लेने के लिए इसकी वार्षिक बैठक होती है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2022-10-23 18:37:192022-10-24 18:49:07इंटरपोल की 90वीं महासभा दिल्ली में आयोजित की गई

इंटरपोल ने UAE के मेजर जनरल अहमद नसीर को अपना अध्यक्ष चुना

December 1, 2021/by Team EduDose

अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन निकाय इंटरपोल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के मेजर जनरल अहमद नसीर अल रायसी को अपना अध्यक्ष चुना है. तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित 89वें इंटरपोल की वार्षिक आमसभा में यह चुनाव किया गया था. इस आमसभा में हुए चुनाव में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के विशेष निदेशक प्रवीण सिन्हा, को इंटरपोल की कार्यकारी समिति के लिए एशिया से प्रतिनिधि चुना गया.

मुख्य बिंदु

  • इंटरपोल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अल रायसी का चयन तीन दौर के मतदान के बाद हुआ. इंटरपोल के संविधान के अनुच्छेद 16 के तहत,  इंटरपोल के अध्यक्ष के चुनाव के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी; यदि यह बहुमत दूसरे मतपत्र के बाद प्राप्त नहीं होता है, तो साधारण बहुमत ही पर्याप्त होगा.
  • इंटरपोल के प्रथम चीनी अध्यक्ष मेंग होंगवेई 2018 में चीन जाते वक्त रास्ते में लापता हो गए थे. तब उनका कार्यकाल पूरा नहीं हुआ था. इसके बाद पता चला कि उन्हें हिरासत में लिया गया है और उन पर रिश्वत लेने और अन्य अपराधों में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं.
  • इंटरपोल (International Criminal Police Organization)  एक अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संगठन है. पूरी दुनिया में इसके सात क्षेत्रीय ब्यूरो हैं. इसका गठन 1923 में हुआ था. इसका आदर्श वाक्य पुलिस को एक सुरक्षित दुनिया से जोड़ना है. इसका मुख्यालय फ्रांस के ल्यों (Lyon) में है. किम जोंग यांग (Kim Jong Yang) इसके अध्यक्ष हैं. इंटरपोल के 195 सदस्य देश हैं.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-12-01 08:28:462021-12-02 08:42:50इंटरपोल ने UAE के मेजर जनरल अहमद नसीर को अपना अध्यक्ष चुना

CBI के विशेष निदेशक प्रवीण सिन्हा इंटरपोल की समिति के लिए निर्वाचित

November 28, 2021/by Team EduDose

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के विशेष निदेशक प्रवीण सिन्हा गुरुवार को इंटरपोल (Interpol) की कार्यकारी समिति में एशिया का प्रतिनिधि चुना गया है. इस्तांबुल में चल रहे 89वें इंटरपोल (अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन) की आम सभा के दौरान शीर्ष समिति के विभिन्न पदों के लिए चुनाव हुआ था. इस चुनाव में भारत का मुकाबला चीन, सिंगापुर, कोरिया गणराज्य और जॉर्डन के चार अन्य उम्मीदवारों से था.

इंटरपोल (International Criminal Police Organization)  एक अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संगठन है. पूरी दुनिया में इसके सात क्षेत्रीय ब्यूरो हैं. इसका गठन 1923 में हुआ था. इसका आदर्श वाक्य पुलिस को एक सुरक्षित दुनिया से जोड़ना है. इसका मुख्यालय फ्रांस के ल्यों (Lyon) में है. किम जोंग यांग (Kim Jong Yang) इसके अध्यक्ष हैं. इंटरपोल के 195 सदस्य देश हैं.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-11-28 10:10:402021-11-28 10:10:40CBI के विशेष निदेशक प्रवीण सिन्हा इंटरपोल की समिति के लिए निर्वाचित

91वीं इंटरपोल महासभा 2022 की मेजबानी भारत को मिला

October 19, 2019/by Team EduDose

भारत 91वीं इंटरपोल महासभा की 2022 में मेजबानी करेगा. यह आयोजन देश की आजादी के 75वें वर्ष के साथ होगा. इंटरपोल के महासचिव जुरगेन स्‍टोक ने यह प्रस्‍ताव नई दिल्‍ली में केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को इस वर्ष अगस्‍त में अपनी भारत यात्रा के दौरान दिया था.

चिली में 88वीं इंटरपोल महासभा की बैठक
भारत को मेजबानी सौंपने के प्रस्ताव पर सहमति 18 अक्टूबर को सैंटियागो, चिली में हुई 88वीं इंटरपोल महासभा की बैठक में हुई. भारत में इंटरपोल का प्रतिनिधित्व करने वाले CBI के निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने इस महासभा में प्रस्ताव पेश किया था. इसके बाद इस प्रस्ताव पर मतदान हुआ था जिसमें सदस्य देशों का ‘जबरदस्त समर्थन’ मिला.

इंटरपोल: मुख्य तथ्य

  • इंटरपोल (International Criminal Police Organisation) एक अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग संगठन है, जिसमें भारत समेत 194 सदस्य देश हैं. इंटरपोल का मुख्यालय लीओन, फ्रांस में है और इसकी स्थापना अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन के तौर पर 1923 में हुई थी.
  • सबसे पुराने सदस्यों में शुमार भारत 1949 में इस संगठन में शामिल हुआ था. भारत में अब तक केवल एक बार 1997 में इंटरपोल महासभा का आयोजन किया गया था.
होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-10-19 23:36:432019-10-20 17:25:4091वीं इंटरपोल महासभा 2022 की मेजबानी भारत को मिला

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top