Entries by Team EduDose

राष्‍ट्रपति ने भारतीय संविधान के अनुच्‍छेद-370 के प्रावधानों को हटाने की घोषणा की

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्‍मू कश्‍मीर को विशेष दर्जा देने वाले भारतीय संविधान के अनुच्‍छेद-370 के प्रावधानों को हटाने की 7 अगस्त को घोषणा की. इस आशय की अधिसूचना विधि और न्‍याय मंत्रालय ने जारी कर दी. संसद के दोनों सदनों में जम्‍मू कश्‍मीर में अनुच्‍छेद-370 हटाये जाने का प्रस्‍ताव पारित होने के बाद राष्‍ट्रपति […]

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन

पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता सुषमा स्वराज का 7 अगस्त को निधन हो गया. वह 67 साल की थीं. उनको दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. गौरतलब है कि सुषमा को काफी पहले से किडनी की समस्या थी। उन्होंने अप्रैल 2016 में […]

1-7 अगस्त: विश्व स्तनपान सप्ताह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष अगस्त के पहले सप्ताह में विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week- WBW) मनाया जाता है. इसका उद्देश्य स्तनपान को प्रोत्साहन तथा समर्थन है. स्तनपान बच्चे के जीवन और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण व कम लागत वाला प्रयास है. यह दिवस UNICEF, WHO और उनके सहयोगी संस्थाओं द्वारा मनाया जाता […]

विनेश फोगाट ने पोलैंड ओपन कुश्ती टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता

भारत की पहलवान विनेश फोगाट ने वारसा में पोलैंड ओपन कुश्ती टूर्नामेंट में महिलाओं के 53 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता. यह इस भार वर्ग में एक माह के भीतर उनका लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है. इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में स्थानीय पहलवान रुकसाना को 3-2 से हराया.

6 अगस्त: हिरोशिमा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस (Hiroshima Day) और जापान में शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है. जापान के हिरोशिमा पर इसी दिन में परमाणु बम गिराया गया था. इसे मानव इतिहास में काला दिन भी कहा जाता है. इसे दिवस के रूप में इसलिए मनाया जाता है, ताकि दुनिया इस तबाही […]

मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर रोकथाम के लिए राजस्थान विधानसभा में विधेयक पारित

राजस्थान विधानसभा ने 5 अगस्त को ‘राजस्‍थान लिंचिंग से संरक्षण विधेयक 2019’ को पारित किया. यह विधेयक मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा की गयी हिंसा) की घटनाओं पर रोकथाम के लिए लाया गया है. विधानसभा ने इस विधेयक को एक विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिया. इस विधेयक के तहत मॉब लिंचिंग की घटनाओं में पीड़ित […]

अमेरिका ने चीन को मुद्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला देश घोषित किया

अमेरिका ने चीन को आधिकारिक तौर पर मुद्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला देश (करेंसी मैनिपुलेटर) 5 अगस्त को घोषित किया. अमेरिका ने चीन पर व्यापार में अनुचित प्रतिस्पर्धी लाभ लेने के लिए युआन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. अमेरिका ने चीन की ओर से अपनी मुद्रा युआन को डॉलर के मुकाबले सात […]

बिहार की कोसी और मेची नदी को आपस में जोड़ने की परियोजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने बिहार की कोसी और मेची नदी को आपस में जोड़ने की 4900 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है. इस बात की घोषणा बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने की. मध्य प्रदेश की केन-बेतवा के बाद देश में नदियों को आपस में जोड़ने वाली यह दूसरी बड़ी परियोजना […]

राष्ट्रपति ने तीन अफ्रीकी देशों – बेनिन, गाम्बिया और गिनी की यात्रा संपन्न की

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 जुलाई से 3 अगस्त तक तीन पश्चिम अफ्रीकी देशों – बेनिन, गाम्बिया और गिनी की यात्रा संपन्न की. भारत के किसी राष्ट्रपति की इन तीन अफ्रीकी देशों की यह पहली यात्रा थी. राष्ट्रपति कोविंद ने इस यात्रा के दौरान इन देशों के राष्ट्रपति के साथ बातचीत की और उनके साथ विभिन्न […]