Entries by Team EduDose

ग्रेटा थनबर्ग को अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया

स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को जलवायु परिवर्तन के खिलाफ उनके संघर्ष के लिए 20 नवम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कैमरून की शांति कार्यकर्ता 15 वर्षीय डिविना मलौम को भी अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार डच बाल अधिकार संगठन ‘किड्स राइट’ 2005 से […]

विश्‍व का सबसे बड़ा इस्‍लामिक सम्‍मेलन ‘आलमी तब्‍लीगी इज्तिमा’ भोपाल में शुरु

विश्‍व का सबसे बड़ा इस्‍लामिक सम्‍मेलन ‘आलमी तब्‍लीगी इज्तिमा’ 22 से 25 नवम्बर तक मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित किया जा रहा है. इस सम्‍मेलन में रूस, फ्रांस, इंडोनेशिया, मलेशिया, इराक और सऊदी अरब सहित 54 देशों से दस लाख से अधिक लोग शामिल हो रहे है. इज्तिमा की शुरुआत नवाबों के दौर […]

RBI ने DHFL के बोर्ड को निलंबित किया, सुब्रह्मण्य कुमार नये एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (DHFL) के बोर्ड को निलंबित कर इसकी शक्तियां अपने हाथ में ले ली हैं. कंपनी नए दिवालियापन कानून के तहत जल्द ही समाधान योजना शुरू करने वाली है. DHFL पहली वित्तीय कंपनी होगी, जो दिवालिया होने जा रही है. भारतीय रिजर्व बैंक ने आर सुब्रह्मण्य कुमार […]

‘क्वाड’ देशों का पहला आतंकरोधी संयुक्त अभ्यास का आयोजन दिल्ली में किया गया

‘क्वाड’ देशों (भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया) का पहला आतंकरोधी संयुक्त अभ्यास का आयोजन 21 और 22 नवंबर को दिल्ली में किया गया. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अभ्यास की मेजबानी की. इस अभ्यास का नाम CT-TTX (counter-terrorism table-top exercise) दिया गया था. CT-TTX का उद्देश्य संभावित नए आतंकी खतरों के मद्देनजर आतंकरोधी प्रतिक्रिया तंत्र […]

भारत ने वेस्टइंडीज से T20 महिला क्रिकेट सीरीज 5-0 से जीती

भारत ने वेस्टइंडीज से 5 मैचों की T20 महिला क्रिकेट सीरीज 5-0 से जीत ली है. प्रोविंस स्टेडियम में 21 नवम्बर को खेले गये इस सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच में भारतीय टीम ने मेजबान वेस्टइंडीज को 61 रन से पराजित कर सभी मैच जीत लिए. भारतीय महिलाओं टीम ने वनडे सीरीज में भी […]

श्रीलंका में रानिल विक्रमसिंघे ने प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र दिया, महिन्दा राजपक्ष नये प्रधानमंत्री बने

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोठाभय राजपक्ष ने 21 नवम्बर को महिन्दा राजपक्ष को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई. नए प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह रानिल विक्रमसिंघे के औपचारिक इस्‍तीफे के बाद आयोजित किया गया था. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री राजपक्ष के 15 सदस्यों वाले मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाई गयी. श्रीलंका के निवर्तमान प्रधानमंत्री रानिल […]

लेफ्टिनेट कर्नल ज्योति शर्मा भारतीय सेना की पहली महिला न्यायाधीश नियुक्त हुईं

भारतीय सेना ने हाल ही में लेफ्टिनेट कर्नल ज्योति शर्मा को न्यायाधीश नियुक्त किया है. ज्योति शर्मा भारतीय सेना की महिला न्यायाधीश एडवोकेट जनरल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है. यह पहला मौका है जब भारतीय सेना में किसी महिला न्यायाधीश को नियुक्त किया गया है. लेफ्टिनेट कर्नल ज्योति शर्मा विदेश से जुडे़ […]

21 नवम्बर: विश्व टेलीविजन दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 21 नवम्बर को विश्व टेलीविजन दिवस (World Television Day) मनाया जाता है. यह दिवस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सांस्कृतिक विविधता के स्तंभ का जश्न मनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है. इस दिन, पत्रकार, लेखक, ब्लॉगर और इस माध्यम से जुड़े अन्य लोग इक्कठा होकर संचार और वैश्वीकरण में टेलीविजन को प्रोत्साहन देने […]

नवंबर का तीसरा गुरुवार: विश्व फिलॉस्पी दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष नवंबर के तीसरे गुरुवार को विश्व फिलॉस्पी दिवस (World Philosophy Day) के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2019 में यह 21 नवम्बर को मनाया गया. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दर्शन के मूल्य को सामने लाना और मानव विचारों का विकास करना है. यूनेस्को ने इस दिवस को मनाने […]

20 नवंबर: विश्व बाल दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस (World Children’s Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में बच्चों के बीच जागरूकता और बच्चों के कल्याण के लिए काम करना है. पहला विश्व बाल दिवस 20 नवंबर 1954 को मनाया गया था. इस दिन बाल अधिकारों को अपनाया गया था. […]