Entries by Team EduDose

NSO ने पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में GDP वृद्धि दर के आंकड़े जारी किये

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने पिछले वित्त वर्ष (2019-20) की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर के आंकड़े 29 मई को जारी किये. इन आंकड़े के अनुसार इस दौरान देश की GDP वृद्धि दर 3.1 प्रतिशत रही. 2019-20 में GDP वृद्धि दर घटकर 4.2 प्रतिशत रही इससे पिछले […]

सेना के कमाण्‍डरों का सम्‍मेलन नई दिल्‍ली में आयोजित किया गया

सेना के कमाण्‍डरों के सम्‍मेलन का पहला चरण 27 से 29 मई तक नई दिल्‍ली में आयोजित किया गया था. सम्‍मेलन में थल सेना के शीर्ष अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी मौजूदा और नई उभरती चुनौतियों के विभिन्‍न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया. मानव संसाधन प्रबंधन संबंधी मुद्दों, गोली-बारूद के प्रबंधन संबंधी अध्‍ययन, एक ही स्‍थान पर […]

30 मई: गोवा स्थापना दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 30 मई को गोवा अपना स्थापना दिवस (Goa Statehood Day) मनाता है. यह दिवस गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. 1987 में इसी दिन गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था. भारतीय संसद ने 1963 में 12वें संविधान संशोधन पारित कर गोवा को भारत में […]

मशहूर गीतकार योगेश गौड़ का निधन

भारतीय फिल्म के मशहूर गीतकार योगेश गौड़ का 29 मई को निधन हो गया. लखनऊ में जन्मे गीतकार योगेश ने अपने दौर में कई बेहतरीन गीत हिंदी सिनेमा को दिए. ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए’, ‘जिंदगी कैसी है पहेली’, ‘रिमझिम गिरे सावन’, ‘कई बार यूं ही देखा है’, ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ […]

WADA ने भारतीय धाविका किरणजीत कौर पर चार वर्ष का प्रतिबंध लगाया

विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (WADA) ने लंबी दूरी की भारतीय धाविका किरणजीत कौर पर प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के आरोप में 4 वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है. उन्हें WADA द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ ‘Enobosarm’ के सेवन के आरोप में प्रतिवंधित किया गया है. उनके प्रतिबंध की अवधि 15 दिसंबर 2019 से शुरू हो गई है, […]

मेजर सुमन गवानी ‘संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द इयर’ से सम्मानित किये गये

भारतीय सेना में मेजर सुमन गवानी को ‘संयुक्त राष्ट्र सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द इयर अवार्ड’ (United Nations Military Gender Advocate of the Year Award) 2019 से सम्मानित किया गया है. उन्हें ब्राजील के सैन्य अधिकारी कमांडर कार्ला मोंटेइरो डी कास्त्रो अरुजो के साथ इस पुरस्कार के लिए चुना गया था. पहली बार, दो शांति […]

IOA के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा को ओलंपिक चैनल आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा को ओलंपिक चैनल आयोग (Olympic Channel Commission) का सदस्य नियुक्त किया गया है. बत्रा जून 2019 में अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) सदस्य बने थे. बत्रा इससे पहले 2014-2016 तक हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और 2003-2013 तक एशियाई हॉकी महासंघ से अध्यक्ष रहे हैं. ओलंपिक चैनल आयोग ओलंपिक […]

36वें राष्ट्रीय खेलों को अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित किया गया

36वें राष्ट्रीय खेलों (36th National Games) को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है. इन खेलों का आयोजन 20 अक्टूबर से 4 नवंबर 2020 में गोवा में होना था. कोरोना वायरस महामारी के कारण अगले आदेश तक के लिए इन खेलों को स्थगित किया गया है. इसका फैसला राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति ने […]

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का 29 मई को निधन हो गया. वे 74 वर्षी के थे. जोगी राज्य विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा और केंद्रीय कैबिनेट के सदस्य रहे. अजीत जोगी नवंबर 2000 से नवंबर 2003 तक छत्तीसगढ़ के गठन के बाद राज्य के पहले मुख्यमंत्री रहे. अपने अंतिम समय में जेसीसी-जे पार्टी से जुड़े […]

29 मई: अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति-रक्षक दिवस

प्रत्येक वर्ष 29 मई को अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति-रक्षक दिवस (International Day of United Nations Peacekeepers) मनाया जाता है. यह दिन उन सभी को समर्पित है, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में कार्य किया है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 29 मई को अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति-रक्षक दिवस को मनाने का प्रस्ताव 2003 में पारित […]