Entries by Team EduDose

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपना वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 27 मई को अपना वार्षिक रिपोर्ट (RBI Annual Report) 2021 प्रस्तुत किया. रिपोर्ट में कोविड संक्रमण का अर्थव्यवस्था पर असर और बैंकों की संपत्ति की गुणवत्ता पर जोर दिया गया है. रिपोर्ट के मुख्य बिंदु बीते वित्त वर्ष में बैंकों के साथ धोखाधड़ी में गिरावट आई और उनकी संपत्ति की […]

स्पेन ने भारतीय अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित किया

स्पेन ने भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को “प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड” (Princess of Asturias Award) से सम्मानित किया है. उन्हें सामाजिक विज्ञान श्रेणी में सम्मानित किया गया है. इस पुरस्कार में 50,000 यूरो का नकद पुरस्कार, सहित जोआन मिरो की प्रतिमा प्रदान किया जाता है. अकाल, मानव विकास का सिद्धांत, गरीबी […]

सुबोध कुमार जयसवाल को केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो का निदेशक नियुक्‍त किया गया

भारतीय पुलिस सेवा के 1985 बैच के अधिकारी सुबोध कुमार जयसवाल को केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (CBI) का निदेशक नियुक्‍त किया गया है. उन्होंने 26 मई को अपना कार्यभार संभाल लिया. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में उच्‍च अधिकार प्राप्‍त समिति की बैठक में सुबोध कुमार जयसवाल को CBI का निदेशक नियुक्‍त करने फैसला लिया गया. […]

भारत और इजराइल ने कृषि में सहयोग के लिए 3 साल की कार्य योजना पर हस्ताक्षर किये

भारत और इजराइल ने कृषि में सहयोग के लिए तीन साल की कार्य योजना ‘INDO-ISRAEL Agricultural Project’ (IIAP) पर हस्ताक्षर किए हैं. दोनों देशों के बीच यह पांचवां IIAP है. यह कार्य योजना 2023 तक जारी रहेगा. भारत और इजरायल के बीच 1993 से कृषि क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंध हैं और इस तरह के चार […]

विश्व स्वास्थ्य संगठन की 74वीं विश्व स्वास्थ्य सभा आयोजित की गयी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की 74वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (World Health Assembly) 24 मई को आयोजित की गयी. इस स्वास्थ्य सभा की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने की. डॉ. हर्ष वर्धन WHO के कार्यकारी बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष है. स्वास्थ्य सभा में WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ने भी […]

25 मई: विश्व थायराइड दिवस

प्रत्येक वर्ष 25 मई को दुनियाभर में ‘विश्व थायराइड दिवस’ (World Thyroid Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य थायराइड की रोकथाम और इसके उपचार के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. वर्ष 2008 में अमेरिकन थायराइड एसोसिएशन (ATA) और यूरोपियन थायराइड एसोसिएशन (ETA) ने प्रत्येक वर्ष 25 मई को विश्व […]

RBI ने आकस्मिक जोखिम कोष कुल पूंजी के 5.5 प्रतिशत पर बनाए रखने का फैसला किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आकस्मिक जोखिम कोष (Contingency Risk Buffer) कुल पूंजी के 5.5 प्रतिशत पर बनाए रखने का फैसला किया है. इस फैसले के तहत RBI ने आरक्षित कोष से केन्द्र सरकार को 99.122 हजार करोड़ रुपये अधिशेष के रूप में अंतरित करने की मंजूरी दे दी. RBI ने 31 मार्च 2021 को समाप्त नौ […]

भारतीय नौसेना के पहले विध्वंसक पोत ‘INS राजपूत’ को विदाई दी गई

भारतीय नौसेना के पहले विध्वंसक पोत ‘INS राजपूत’ को 21 मई को नौसेना की सेवा से विदाई दे दी गई. इस पोत को नेवल डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में नौसेना की सेवा से हटाया (डीकमीशन) गया. 41 साल की सेवा के बाद इस पोत को विदाई दी गयी है. इस पोत का निर्माण सोवियत संघ ने किया […]

DRDO ने कोरोना वायरस एंटीबॉडी डिटेक्शन किट ‘DIPCOVAN’ तैयार की

रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) ने कोरोना वायरस एंटीबॉडी डिटेक्शन किट तैयार की है. इस किट का नाम ‘DIPCOVAN’ रखा गया है. इस किट ka उपयोग कर SARS-CoV-2 वायरस के साथ-साथ न्यूक्लियोकैप्सिड (S&N) प्रोटीन का भी 97% की उच्च संवेदनशीलता और 99% की विशिष्टता के साथ पता लगाया जा सकता है. DRDO ने ‘DIPCOVAN’ को दिल्ली […]