Entries by Team EduDose

RBI की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा: रेपो दर 5.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समि‍ति (MPC) की बैठक 4-6 अगस्त को मुंबई में हुई थी. बैठक की अध्यक्षता बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की थी. यह चालू वित्त वर्ष (2025-26) की तीसरी द्विमासिक (अगस्त-सितमबर) मौद्रिक नीति (3rd Bi-Monthly Monetary Policy) समीक्षा बैठक थी. MPC की बैठक, अगस्त 2025: मुख्य बिंदु इस […]

भारत विश्‍व का पांचवां सबसे बड़ा विमानन बाजार बना

अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा परिवहन संघ (IATA) ने विश्‍व वायु परिवहन के बारे में 4 अगस्त को एक रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट में वर्ष 2024 के वैश्विक वायु परिवहन के आकड़े जारी किये गए हैं. IATA रिपोर्ट के मुख्य बिन्दु भारत विश्‍व का पांचवां सबसे बड़े विमानन बाजार बन गया है. उसने जापान को […]

अंडर-17 विश्व कुश्‍ती चैंपियनशिप का एथेंस में समापन

अंडर-17 विश्व कुश्‍ती चैंपियनशिप (U-17 World Wrestling Championships) 2025 का आयोजन 28 जुलाई से 3 अगस्त तक ग्रीस के एथेंस में आनो लिओसिया ओलंपिक हॉल में किया गया था. भारतीय पहलवानों ने इस प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 9 पदक जीते. हरदीप ने 110 किग्रा ग्रीको-रोमन कुश्ती में स्वर्ण […]

दीनदयाल बंदरगाह में भारत का पहला स्वदेशी हरित हाइड्रोजन प्लांट चालू

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 1 अगस्त को गुजरात के कांडला में हरित हाइड्रोजन विद्युत संयंत्र का उद्घाटन किया. यह संयंत्र कांडला के दीनदयाल बंदरगाह में है. यह देश का पहला स्वदेशी हरित हाइड्रोजन प्लांट है. दीनदयाल बंदरगाह मेगावाट-स्तर के हरित हाइड्रोजन संयंत्र का संचालन करने वाला पहला भारतीय बंदरगाह […]

पहला बिम्सटेक पारंपरिक संगीत समारोह नई दिल्ली में आयोजित

पहला बिम्सटेक पारंपरिक संगीत समारोह 4 अगस्त को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया. समारोह का नाम था सप्तसुर- ‘सात राष्ट्र, एक राग’. कार्यक्रम का उद्घाटन विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया. भारत, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमा, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के कलाकार इसमें शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद […]

भारत-इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से बराबर

भारत-इंग्लैंड के बीच पाँच टेस्ट मैच की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (Anderson–Tendulkar Trophy) 2-2 से बराबर रहा. इस शृंखला का पाँचवाँ और अंतिम मैच ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गए था जिसमें भारत ने मेज़बान इंग्लैंड को 6 रन से हराया. इस जीत के साथ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई. पांचवें टेस्ट मैच में […]

ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम ने AUKUS रक्षा सहयोग संधि की प्रतिबद्धता पर हस्ताक्षर किए

ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने ‘ऑकस’ (AUKUS) रक्षा संधि के लिए 50 साल की प्रतिबद्धता पर हस्ताक्षर किए हैं. ऑस्ट्रेलिया यूके द्विपक्षीय बैठक ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर आए यूके के रक्षा मंत्री जॉन हीली के बीच 27 जुलाई को एक द्विपक्षीय बैठक हुई थी. यह […]

71वां राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार: ‘ट्वेल्थ फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार

भारत सरकार ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (71th National Film Awards) 2023 के विजेताओं की आधिकारिक घोषणा 1 अगस्त को की. इनमें 01 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच रिलीज हुई फिल्‍मों को शामिल क‍िया गया था. मूल्यांकन के बाद निर्णायक मंडल ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री […]

आर्द्रभूमि पर 15वां रामसर सम्मेलन  जिम्बाब्वे  में आयोजित की गई

आर्द्रभूमि पर रामसर कन्वेंशन का 15वां COP (15th meeting of the Conference of the Parties) 23 से 31 जुलाई 2025 तक जिम्बाब्वे के विक्टोरिया फॉल्स में आयोजित की गई थी. भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया. सम्मेलन में आर्द्रभूमि के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के भारत […]