Entries by Team EduDose

15 अगस्त 2025: देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

79वां स्वतंत्रता दिवस देशभर में 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस (79th Independence Day) मनाया गया. इस दिन देश की स्वतंत्रता का 78 वर्ष सम्‍पन्‍न हुआ. 79वें स्वतंत्रता दिवस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक लालकिले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया. […]

देश में चार नई सेमीकंडक्‍टर परियोजनाओं को स्‍वीकृति दी गई

केंद्र सरकार ने ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ (ISM) के तहत देश में चार नई सेमीकंडक्‍टर परियोजनाओं को स्वीकृति दी है. यह स्वीकृति 12 अगस्त को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में दी गई. इन परियोजनाओं पर करीब 4.6 हजार करोड खर्च किए जाएंगे. ये परियोजनाएं ओडिसा, पंजाब और […]

ड्रोन और AI तकनीक से देश में पहली बार कृत्रिम बारिश का परीक्षण असफल रहा

देश में ड्रोन के जरिए सीमित जगह पर कृत्रिम बारिश (आर्टिफिशियल रेन) कराने का परीक्षण असफल हो गया. यह परीक्षण राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास रामगढ़ डैम में 13 अगस्त को होना था जो कि ड्रोन के सही तरीके से काम नहीं करने के कारण असफल रहा. यह परीक्षण राजस्थान कृषि विभाग ने अमेरिका […]

WHO ने केन्या को स्लीपिंग सिकनेस से मुक्त घोषित किया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने केन्या को मानव अफ्रीकी ट्रिपैनोसोमियासिस (Human African Trypanosomiasis- HAT) से मुक्त घोषित किया है. इसे आमतौर पर निद्रा रोग भी कहा जाता है. इस प्रकार केन्या ने निद्रा रोग का उन्मूलन कर दिया है. WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने हाल ही में इसकी घोषणा की थी. यह […]

एशिया रग्बी अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप: भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता

एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप (Asia Rugby U-20 Sevens Championship) का आयोजन बिहार के राजगीर में 9 से 10 अगस्त तक किया था. बिहार में पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. यह आयोजन राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय के परिसर में हुआ था. इस टूर्नामेंट में 9 देशों की […]

अंडर 19 और अंडर 22 एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप

अंडर 19 और अंडर 22 एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप (Asian Boxing U-22 and U-19 Boxing Championship) 2025 का आयोजन 1 से 12 अगस्त तक थाईलैंड के बैंकॉक में किया गया था. इस प्रतियोगिता में दोनों आयु वर्ग में 20-20 भारतीय मुक्केबाजों ने भाग लिया था. भारत ने इस चैंपियनशिप में कुल 27 पदक हासिल किए. अंडर […]

भारत में पहली बार महाद्वीपीय टूर एथलेटिक्स मीट का आयोजन: अनिमेष, अन्नू और श्रीशंकर ने स्वर्ण पदक जीता

विश्व एथलेटिक्स महाद्वीपीय टूर (World Athletics Continental Tour) प्रतियोगिता 10 अगस्त 2025 को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित किया गया था. इस एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 17 देशों के 160 महिला और पुरुष एथलीटों ने भाग लिया. इनमें भारत के 93 एथलीट शामिल थे. भारत में आयोजित पहला कांस्य स्तर महाद्वीपीय टूर एथलेटिक्स […]

खाद्य तथा शांति के लिए पहला एमएस स्वामीनाथन पुरस्कार एडेमोला एडेनले को दिया गया

एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में 7 से 9 अगस्त तक एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (MS Swaminathan Centenary International Conference) आयोजित किया गया था. यह सम्मेलन प्रोफेसर एमएस स्वामीनाथन की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने […]