भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश, यूक्रेन पहले स्थान पर
हाल ही में जारी हुई स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है. 2021 से 2025 के बीच के आंकड़ों पर आधारित यह रिपोर्ट 9 मार्च 2026 को जारी की गई थी.
SIPRI रिपोर्ट 2026: मुख्य बिन्दु
- यूक्रेन (9.7% वैश्विक हिस्सेदारी) दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है, जबकि भारत (8.2% वैश्विक हिस्सेदारी) दूसरे स्थान पर है.
- पिछले पांच वर्षों (2016-2020) की तुलना में 2021-2025 के दौरान भारत के कुल हथियार आयात में 4% की गिरावट आई है.
- इस गिरावट का मुख्य श्रेय भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ (Make in India) और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को दिया जा रहा है.
- भारत अब विदेशी हथियारों के बजाय स्वदेशी रक्षा उपकरणों (जैसे तेजस फाइटर जेट, पनडुब्बियां और मिसाइलें) के निर्माण पर जोर दे रहा है.
- पाकिस्तान भी दुनिया का 5वां सबसे बड़ा हथियार आयातक बन गया है. वह अपने 80% हथियार सिर्फ चीन से खरीद रहा है.
विश्व के शीर्ष पाँच हथियार आयातक देश: एक दृष्टि
- यूक्रेन (वैश्विक हथियार आयात का 9.7%)
- भारत (वैश्विक हथियार आयात का 8.2%)
- सऊदी अरब (वैश्विक हथियार आयात का 6.8%)
- कतर (वैश्विक हथियार आयात का 6.4%)
- पाकिस्तान (वैश्विक हथियार आयात का 4.2%)
भारत को हथियार निर्यात करने वाले शीर्ष तीन देश
- रूस: 2011-15 में भारत के कुल हथियारों में रूस की हिस्सेदारी 70% थी, जो 2016-20 में घटकर 51% हुई और 2021-25 में यह गिरकर केवल 40% रह गई है. हालांकि, रूस अभी भी भारत का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक बना हुआ है.
- फ्रांस: राफेल जेट और अन्य बड़े रक्षा सौदों के कारण फ्रांस भारत का दूसरा सबसे बड़ा (29%) हथियार निर्यातक बनकर उभरा है.
- इज़राइल: ड्रोन और उन्नत मिसाइल प्रणालियों की खरीद के साथ इज़राइल तीसरे स्थान पर (15%) है, जिसके बाद अमेरिका का स्थान है.
भारत इतना आयात क्यों कर रहा है?
भारत द्वारा बड़े पैमाने पर हथियार आयात करने का सबसे बड़ा कारण चीन और पाकिस्तान से मिलने वाली दोतरफा युद्ध की चुनौती है.
