मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) को आधिकारिक तौर पर ईरान का नया सर्वोच्च नेता घोषित किया गया है. यह फैसला 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इज़राइल के हमलों के दौरान उनके पिता और पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु के बाद लिया गया है.
मोजतबा खामेनेई कौन हैं?
- 56 वर्षीय मोजतबा, दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई के दूसरे बेटे हैं. मोजतबा को अपने पिता की तरह ही एक बेहद कट्टरपंथी नेता माना जाता है.
- भले ही उन्होंनेमोजतबा ने कभी सरकार में कोई औपचारिक (Formal) पद नहीं संभाला, लेकिन वे दशकों से पर्दे के पीछे से काम कर रहे थे. ईरान के सबसे शक्तिशाली है. ईरान के सैन्य संगठन IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) और खुफिया एजेंसियों के साथ उनके बेहद गहरे और मजबूत संबंध हैं.
- विशेषज्ञों का मानना है कि उनके नेतृत्व में ईरान अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ अपने मौजूदा युद्ध और परमाणु कार्यक्रम को और भी आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाएगा.
अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएँ
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा है कि मोजतबा शांति से नहीं जी पाएंगे और वे अभी भी अमेरिका के निशाने पर हैं.
- चीन और रूस ने इस नियुक्ति को ईरान का आंतरिक मामला और उनके संविधान के अनुरूप बताते हुए मोजतबा खामेनेई और ईरान का समर्थन किया है.
