शीतकालीन ओलंपिक 2026 मिलान-कॉर्टिना में संपन्न हुआ
शीतकालीन ओलंपिक 2026 इटली के मिलान-कॉर्टिना (Milano-Cortina) में 6 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया था. इन खेलों का उद्घाटन समारोह 6 फरवरी को मिलान के स्टैडियो सैन सिरो (Stadio San Siro) में आयोजित किया गया था.
पदक तालिका: मुख्य बिन्दु
- नॉर्वे ने लगातार चौथी बार शीतकालीन ओलंपिक की पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया. इस देश ने कुल 41 पदक जीते, जिनमें 18 स्वर्ण पदक शामिल हैं. यह किसी एक शीतकालीन ओलंपिक में किसी भी देश द्वारा जीते गए सबसे अधिक स्वर्ण पदक का रिकॉर्ड है.
- अमेरिका 33 पदकों (12 स्वर्ण, 12 रजत, 9 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर रहा. यह अमेरिका के लिए शीतकालीन ओलंपिक के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
- मेजबान इटली 30 पदकों (10 स्वर्ण) के साथ तीसरे स्थान पर रहा (नीदरलैंड्स ने भी 10 स्वर्ण जीते, लेकिन कुल पदकों की संख्या इटली की अधिक थी).
आयोजन के मुख्य बिंदु:
- इन खेलों का समापन समारोह 22 फरवरी को वेरोना एरिना में आयोजित किया गया था, जिसमें पारंपरिक ओलंपिक ध्वज 2030 शीतकालीन ओलंपिक के मेजबान (फ्रांसीसी आल्प्स) को सौंपा गया.
- शुभंकर (Mascot): इस ओलंपिक का शुभंकर ‘टीना’ (Tina) नाम की एक सफेद स्टोट (नेवला) थी.
- इस बार ‘स्की माउंटेनियरिंग’ (Ski Mountaineering) को पहली बार शीतकालीन ओलंपिक खेल के रूप में शामिल किया गया था.
