एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन (Civil Aviation) कार्यक्रम विंग्स इंडिया 2026 (Wings India 2026) का आयोजन 28 से 31 जनवरी 2026 तक हैदराबाद में आयोजित किया गया था.
इसका आयोजन नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और FICCI. ने बेगमपेट एयरपोर्ट हैदराबाद में किया गया था.
इस आयोजन में 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया, जिनमें रूस, अमेरिका, फ्रांस और सिंगापुर जैसे देश शामिल थे.
मुख्य बिन्दु
आयोजन की थीम ‘भारतीय विमानन: भविष्य का निर्माण – डिजाइन से तैनाती, विनिर्माण से रखरखाव, समावेशिता से नवाचार और सुरक्षा से स्थिरता तक’ थी.
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने स्वदेशी नागरिक विमान H-228 और ध्रुव नेक्स्ट जेनरेशन (NG) हेलीकॉप्टरों का प्रदर्शन किया.
‘शक्ति ग्रुप’ और ‘ओम्नीपोल’ के बीच भारत में 19-सीटर विमान (L410 NG) बनाने के लिए समझौता हुआ. शक्ति ग्रुप भारत में निजी तौर पर विमान बनाने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक है. ओम्नीपोल चेक गणराज्य का एक बड़ा डिफेंस व एयरोस्पेस ग्रुप है.
एयर इंडिया ने बोइंग के साथ 30 और नए विमानों का ऑर्डर दिया. इसके साथ ही एयर इंडिया के कुल विमानों की संख्या 600 हो जाएगी.
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png00Team EduDosehttps://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.pngTeam EduDose2026-02-06 22:42:242026-02-07 22:50:59विंग्स इंडिया 2026 हैदराबाद में संपन्न हुआ