5वां गोवा समुद्री सम्मेलन 2026 गोवा में आयोजित किया गया
5वां गोवा समुद्री सम्मेलन (Goa Maritime Conclave – GMC-26) 21 फरवरी 2026 को गोवा के ‘नेवल वॉर कॉलेज’ में आयोजित किया गया था.
5वां गोवा समुद्री सम्मेलन: मुख्य बिन्दु
- यह हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) की समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत की एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है.
- इसका आयोजन भारतीय नौसेना द्वारा किया गया. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने इस सम्मेलन की मेजबानी की.
- इसमें भारत के अलावा हिंद महासागर क्षेत्र के 14 मित्र देशों के नौसेना प्रमुखों और वरिष्ठ समुद्री प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इन देशों में बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, मॉरीशस, सेशेल्स, इंडोनेशिया, मलेशिया, केन्या, मेडागास्कर, सिंगापुर, म्यांमार, कोमोरोस, थाईलैंड और तंजानिया शामिल थे.
- इस वर्ष की थीम थी—’हिंद महासागर क्षेत्र में साझा समुद्री सुरक्षा चुनौतियां – अवैध और अनियमित मत्स्य पालन तथा अन्य अवैध समुद्री गतिविधियों जैसे गतिशील खतरों को कम करने के लिए प्रयासों को आगे बढ़ाना’.
- सम्मेलन के प्रमुख मुद्दे और चर्चाओं में- अवैध गतिविधियों पर रोक, रियल-टाइम जानकारी साझा करना और ‘महासागर’ (MAHASAGAR) विजन शामिल थे.
