ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026: अल्काराज ने पुरुष और रिबाकिना ने महिला एकल जीता
ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) 2026 ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 18 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक खेला गया था.
टूर्नामेंट के विजेता
पुरुष एकल: स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने सर्बिया के जोकोविच को हराकर अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता. 22 वर्षीय अल्काराज टेनिस इतिहास में ‘करियर ग्रैंड स्लैम’ (चारों प्रमुख टूर्नामेंट जीतना) पूरा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने जोकोविच का 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना भी तोड़ दिया.
महिला एकल: कजाकिस्तान के एलेना रिबाकिना ने वर्ल्ड नंबर-1 बेलारूस के आर्यना सबालेंका को हराकर अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता. वह ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली खिलाड़ी बनी हैं.
मुख्य विजेता: एक दृष्टि
| श्रेणी | विजेता | उपविजेता |
| पुरुष एकल | कार्लोस अल्काराज (स्पेन) | नोवाक जोकोविच (सर्बिया) |
| महिला एकल | एलेना रिबाकिना (कजाकिस्तान) | आर्यना सबालेंका (बेलारूस) |
| पुरुष युगल | नील स्कूप्सकी और क्रिश्चियन हरिसन | जेसन कुबलर और मार्क पॉलमन्स |
