गणतंत्र दिवस परेड 2026 के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल और झांकियों की घोषणा

गणतंत्र दिवस परेड 2026 के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल और झांकियों के नतीजों की घोषणा रक्षा मंत्रालय ने 28 जनवरी को की थी. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 30 जनवरी को सभी विजेताओं को नई दिल्ली में ट्राफियां और प्रमाण पत्र प्रदान किए.

विजेताओं की सूची

1. सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल

  • तीनों सेनाओं में, भारतीय नौसेना (Indian Navy) को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल घोषित किया गया है.
  • केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य सहायक बलों में दिल्ली पुलिस ने यह पुरस्कार जीता है.

2. सर्वश्रेष्ठ झांकियां (राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में)

  • राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में महाराष्ट्र ने अपनी झांकी गणेश उत्सव आत्मनिर्भरता का प्रतीक के लिए पहला स्थान हासिल किया. जम्मू–कश्मीर दूसरे और केरल तीसरे स्थान पर रहा.

3. मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी

  • केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में संस्कृति मंत्रालय ने अपनी झांकी ‘वंदे मातरम एक राष्ट्र की आत्मा की पुकार’ के लिए सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार जीता.
  • केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में और नृत्य समूह वंदे मातरम भारत की शाश्वत गूंज को विशेष पुरस्कार दिए गए.

4. ‘पॉपुलर चॉइस’ पुरस्कार

MyGov पोर्टल पर नागरिकों द्वारा किए गए ऑनलाइन मतदान के आधार पर विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

  • सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल (सेना): सेनाओं में असम रेजीमेंट को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल चुना गया.
  • सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल (CAPF): केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और सहायक बालों की श्रेणी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) श्रेष्ठ पर रहा
  • सर्वश्रेष्ठ झांकी (राज्य): झांकियों की श्रेणी में गुजरात स्वदेशी का मंत्र आत्मनिर्भरता वंदे मातरम के साथ पहले स्थान पर रहा. इसके बाद उत्तर प्रदेश और राजस्थान रहे.