पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा, जानिए पद्म पुरस्कार के बारे में, पद्म पुरस्कार 2026 की पूरी सूची

77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की. इन पुरस्कारों को मंजूरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी थी. इस वर्ष 5 लोगों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री से अलंकृत किया जाएगा.

मुख्य बिन्दु

  • पद्म विभूषण धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत), केटी थॉमस, एन राजम, पी नारायणन और वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) को पद्मविभूषण के लिए चुना गया है.
  • इस वर्ष सबसे अधिक विजेता महाराष्ट्र (15) से हैं, इसके बाद तमिलनाडु (13) और उत्तर प्रदेश (11) का स्थान है.
  • कई हस्तियों को उनके निधन के बाद (Posthumous) सम्मानित किया गया है, जिसमें अभिनेता धर्मेंद्र और राजनीतिज्ञ शिबू सोरेन शामिल हैं.

2026 के विजेताओं की सूची

पद्म विभूषण (5 विजेता): यह भारत-रत्न के बाद भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो ‘असाधारण और विशिष्ट सेवा’ के लिए दिया जाता है.

नामक्षेत्रराज्य/देश
श्री धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत)कलामहाराष्ट्र
श्री के. टी. थॉमससार्वजनिक मामलेकेरल
सुश्री एन. राजमकलाउत्तर प्रदेश
श्री पी. नारायणनसाहित्य एवं शिक्षाकेरल
श्री वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत)सार्वजनिक मामलेकेरल

पद्म भूषण (13 विजेता): यह भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है ‘उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा’ के लिए प्रदान किया जाता है.

नामक्षेत्रराज्य/देश
सुश्री अलका याग्निककलामहाराष्ट्र
श्री ममूटीकलाकेरल
श्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत)सार्वजनिक मामलेझारखंड
श्री विजय अमृतराजखेलसंयुक्त राज्य अमेरिका
श्री उदय कोटकव्यापार एवं उद्योगमहाराष्ट्र
श्री पियूष पांडे (मरणोपरांत)कलामहाराष्ट्र
श्री भगत सिंह कोश्यारीसार्वजनिक मामलेउत्तराखंड
डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडुचिकित्सासंयुक्त राज्य अमेरिका
श्री वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत)सार्वजनिक मामलेदिल्ली
श्री वेल्लापल्ली नटेसनसार्वजनिक मामलेकेरल
श्री कल्लिपट्टी रामासामी पलानीस्वामीचिकित्सातमिलनाडु
श्री एस. के. एम. मयिलानंदनसामाजिक कार्यतमिलनाडु
श्री शतावधानी आर. गणेशकलाकर्नाटक

पद्म श्री (113 विजेता): पद्म श्री विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है. इस वर्ष खेल और सिनेमा जगत के कई दिग्गजों को सम्मानित किया गया है. कुछ प्रमुख विजेताओं के नाम हैं:

  • खेल: रोहित शर्मा (क्रिकेट), हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट), सविता पुनिया (हॉकी), विजय अमृतराज (टेनिस – पद्म भूषण).
  • कला/सिनेमा: आर. माधवन, प्रसेनजीत चटर्जी, सतीश शाह (मरणोपरांत), अरविंद वैद्य.
  • शिक्षा एवं विज्ञान: ममीडाला जगदीश कुमार (UGC के पूर्व अध्यक्ष), वी. कामकोटि (IIT मद्रास निदेशक).
  • अन्य महत्वपूर्ण नाम:
    • कोल्लक्कायिल देवकी अम्मा: पर्यावरण (केरल)
    • डॉ. आर्मिडा फर्नांडिस: चिकित्सा (महाराष्ट्र)
    • रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले (संयुक्त): चिकित्सा (छत्तीसगढ़)
    • इंदरजीत सिंह सिद्धू: सामाजिक कार्य (चंडीगढ़)

जाने पद्म पुरस्कार के बारे में, पद्म पुरस्कार 2025-26 की पूरी सूची…»