लंदन स्थित अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल आयोग (IEC) की 89वीं आम बैठक (GM) और प्रदर्शनी 15 से 19 सितंबर 2025 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है.
यह चौथी बार है जब भारत प्रतिष्ठित IEC आम बैठक की मेजबानी कर रहा है. इससे पहले वर्ष 1960, 1997 और 2013 में भारत ने इस बैठक की मेजबानी की थी.
IEC की GM प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने किया.
बैठक में 100 से अधिक देशों के 2,000 से अधिक विशेषज्ञ भाग लेंगे, जो अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल मानकों को निर्धारित करने पर विचार-विमर्श.
इस प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, स्मार्ट लाइटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विनिर्माण में नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा और यह भारतीय स्टार्ट-अप्स के लिए एक वैश्विक नेटवर्किंग मंच प्रदान करेगी.
अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल आयोग (IEC)
IEC की स्थापना सन् 1906 में लंदन में विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक प्रौद्योगिकियों के लिए समान मानक स्थापित करने के उद्देश्य से की गई थी.
https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png00Team EduDosehttps://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.pngTeam EduDose2025-09-16 20:52:332025-09-16 20:52:33नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल आयोग की बैठक