पोलाक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल कुश्ती टूर्नामेंट: भारत ने कुल 10 पदक जीते
- पोलाक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल कुश्ती टूर्नामेंट (Polyak Imre and Varga Janos Memorial Tournament) 17 से 20 जुलाई तक हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में खेला गया था.
- इस प्रतियोगिता में भारत ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 10 पदक जीते.
- भारत के लिए पहला पदक सुजीत कलकल ने जीता. उन्होंने यह पदक 65 किलोग्राम पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में जीता. सुजीत ने फाइनल में, चार बार के यूरोपीय पदक विजेता अज़रबैजान के अली रहीमज़ादे को हराया.
- यह इस वर्ष रेसलिंग रैंकिंग श्रृंखला की किसी भी प्रतियोगिता में भारत का पहला स्वर्ण पदक था.
भारतीय पदक विजेता
पोलाक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल कुश्ती टूर्नामेंट 2025 में भारतीय पदक विजेता हैं:
| विजेता | स्पर्धा | पदक |
| अंतिम पंघाल | महिला 53 किग्रा | स्वर्ण |
| हर्षिता | महिला 72 किग्रा | स्वर्ण |
| सुजीत कलकल | पुरुष 65 किग्रा | स्वर्ण |
| नेहा सांगवान | महिला 57 किग्रा | रजत |
| प्रिया मलिक | महिला 76 किग्रा | रजत |
| सुमित | पुरुष ग्रीको-रोमन 60 किग्रा | रजत |
| नीलम | महिला 50 किग्रा | कांस्य |
| मनीषा | महिला 62 किग्रा | कांस्य |
| राहुल | पुरुष 57 किग्रा | कांस्य |
| अनिल मोर | पुरुष ग्रीको-रोमन 55 किग्रा | कांस्य |
पोलाक इमरे और वर्गा जानोस टूर्नामेंट
पोलाक इमरे और वर्गा जानोस एक कुश्ती टूर्नामेंट है जो हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित किया जाता है. यह टूर्नामेंट ‘रेसलिंग रैंकिंग श्रृंखला’ (Wrestling Ranking Series) का हिस्सा है.
UWW रेसलिंग रैंकिंग श्रृंखला
- UWW (यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग) एक कैलेंडर वर्ष में चार (ओलंपिक वर्ष में केवल दो) रेसलिंग रैंकिंग श्रृंखला का आयोजन करता है.
- इन श्रृंखला में अर्जित अंक के आधार पर सत्र के अंत में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं.
रेसलिंग रैंकिंग श्रृंखला 2025
- पहली: ज़ाग्रेब, क्रोएशिया (5-9 फ़रवरी)
- दूसरी: तिराना, अल्बानिया (26 फ़रवरी – 2 मार्च)
- तीसरी: उलानबटार, मंगोलिया (29 मई – 1 जून)
- चौथी: बुडापेस्ट, हंगरी (17-20 जुलाई)
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: ज़ाग्रेब, क्रोएशिया 13-21 सितंबर 2025.
